By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ग्राम हेमांबद में पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > ग्राम हेमांबद में पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

ग्राम हेमांबद में पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई….

News Desk
Last updated: 2026/08/26 at 2:48 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर: तहसील दाढ़ी अंतर्गत ग्राम हेमांबद में अनाधिकृत रूप से आवारा/घुमंतू पशुओं को बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक को तत्काल मौके पर भेजकर जांच कराई गई।
जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाए जाने पर संबंधित दिलीप राय के विरुद्ध धारा 325, 299 बीएनएस, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क), 11(1)(ज) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी दिलीप राय (55 वर्ष) एवं उसके पुत्र संजय राय (35 वर्ष), निवासी हेमांबद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया।

मौके पर पाए गए 126 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात सभी पशुओं को वहां से हटाकर जिले की अन्य गौशालाओं में सुरक्षित रूप से व्यवस्थापित किया गया है। संबंधित गौशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य एवं आवश्यक उपचार की निगरानी के लिए विषय-विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जांच के दौरान गांव की सरहद में कुछ मृत पशु भी पाए गए हैं। इन पशुओं की मृत्यु किन परिस्थितियों एवं किन कारणों से हुई, इसका पता लगाने के लिए तीन पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण में प्रशासन द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रखते हुए आरोपी द्वारा कब्जा की गई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को पूर्ण कर ली गई है। वहीं, अपने दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने पर श्री प्रकाश कोशले, सचिव ग्राम पंचायत हेमांबांद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, आरोपी द्वारा पशुओं के संबंध में उपयोग किए गए जप्त ट्रैक्टर के राजसात की कार्रवाई पुलिस द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पशुओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल…

अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान…..

बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……

News Desk August 26, 2026 August 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान…..
Next Article मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?