By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..

News Desk
Last updated: 2026/09/30 at 7:28 PM
News Desk
Share
6 Min Read
SHARE

रायपुर: सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत चिरमिरी के पोड़ी स्थित मंगल भवन में आज दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय की अध्यक्षता में हुआ। इस दो दिवसीय शिविर में जिलेवासियों को विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं जनप्रतिनिधियों ने अटल परिसर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मंगल भवन में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मेगा हेल्थ कैंप का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध जांच, उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे सेवाएं

मेगा हेल्थ कैंप की खासियत यह है कि जिलेवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से आए विशेषज्ञ चिकित्सक चिरमिरी में ही मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध करा रहे हैं।

शिविर में डॉ. अश्विनी राउत, कार्डियोलॉजिस्ट, हॉस्पिटल एसएमसी रायपुर, डॉ. उमेश चंद्रा, न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ. हेमलता एवं डॉ. कल्पना, बालको हॉस्पिटल रायपुर, डॉ. मनोज गुप्ता, कार्डियोलॉजिस्ट, नारायणा हॉस्पिटल रायपुर, डॉ. जावेद परवेज, डॉ. करन सराफा, डॉ. भुवन शर्मा, यूरोलॉजिस्ट, डॉ. राकेश, पीडियाट्रिक्स, डॉ. अमित जैन, यूरोसर्जरी, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, आर्थाेपेडिक तथा डॉ. संदीप अग्रवाल, यूरोलॉजिस्ट सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

इसके अलावा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, कैंसर, यूरोलॉजी, शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग, स्त्री रोग, मेडिसिन, दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, नेत्र रोग, चर्म रोग एवं ईएनटी सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ नागरिकों को मिल रहा है।

कैंसर जांच से कृत्रिम अंग तक की सुविधा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत चिरमिरी में यह मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया है। शिविर में बालको कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। जरूरतमंद हितग्राहियों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की दिशा में पंजीयन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं स्वास्थ्य जांच कराने के साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी शिविर की जानकारी दें। उन्होंने नागरिकों से अंगदान के प्रति जागरूक होकर अंगदान का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठाएं नागरिक

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नागरिकों से मेगा हेल्थ कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को हाथ-पैर से संबंधित समस्या है, जिन्हें कम दिखाई देता है अथवा आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है, वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच एवं उपचार कराएं। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को यहां लाया गया है, जिससे जिलेवासियों को अपने ही क्षेत्र में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर में 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लक्ष्य रखा गया है। हाथ-पैर से संबंधित जरूरतमंद हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में ही 5 लोगों ने नेत्रदान, 10 लोगों ने अंगदान तथा 3 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया है। उन्होंने जिलेवासियों से भी इस मानवीय पहल से जुड़ने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लिवर, किडनी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़त जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही मेंटल हॉस्पिटल भी शुरू किया जाएगा, जिसके लिए चिकित्सकों की व्यवस्था की जा चुकी है।

हितग्राहियों को मिली सहायक सामग्री, 8 डेड बॉडी फ्रिजर स्वास्थ्य विभाग को सौंपे

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हितग्राहियों को छड़ी, कान की मशीन, आयुष्मान कार्ड एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोषण आहार प्रदान किया। इसके साथ ही 8 डेथ बॉडी फ्रिजर एमसीबी स्वास्थ्य विभाग को सौंपे गए।
मेगा हेल्थ कैंप में रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को कैंप आयोजित नहीं होगा। इसके बाद पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार संबंधित किट का वितरण किया जाएगा।

नशामुक्त भारत का संकल्प, स्वास्थ्य मंत्री ने दिलाई शपथ

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान एवं नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार, समाज और देश को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

You Might Also Like

मोदी की योजना से मिला सहारा, दिलीप-सावित्री की जोड़ी ने कोरिया में जगाई ‘गुड मॉर्निंग’, पीएमईजीपी से शुरू किया बेकरी उद्योग, खुद बने आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार…..

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय स्थित कार्यालय में आगंतुकों से की मुलाकात, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्याएं और सुझाव, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

News Desk September 30, 2026 September 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….
Next Article स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोदी की योजना से मिला सहारा, दिलीप-सावित्री की जोड़ी ने कोरिया में जगाई ‘गुड मॉर्निंग’, पीएमईजीपी से शुरू किया बेकरी उद्योग, खुद बने आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय स्थित कार्यालय में आगंतुकों से की मुलाकात, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्याएं और सुझाव, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?