By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत में फिर होगी आईएटीए की सालाना बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > व्यापार > भारत में फिर होगी आईएटीए की सालाना बैठक
व्यापार

भारत में फिर होगी आईएटीए की सालाना बैठक

Last updated: 2024/06/04 at 6:30 PM
Share
3 Min Read
भारत में फिर होगी आईएटीए की सालाना बैठक
SHARE

नई दिल्ली । भारत अगले साल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की सालाना आम बैठक की मेजबानी करेगा। यह विमानन क्षेत्र में दुनिया का एक प्रमुख कार्यक्रम है और भारत में इसका आयोजन 42 साल बाद हो रहा है। दुनिया की लगभग सभी विमानन कंपनियों, विमान विनिर्माताओं और इस उद्योग से जुड़ी दूसरी संस्थाओं के प्रमुख और शीर्ष अधिकारी वैश्विक विमानन क्षेत्र पर चर्चा करने के लिए आईएटीए की सालाना आम बैठक में जुटते हैं। यह विमानन उद्योग के सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों में गिना जाता है। आईएटीए ने कहा कि बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो 8 से 10 जून, 2025 तक दिल्ली में आयोजित होने वाली इस बैठक और वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट समिट की मेजबान होगी। वैश्विक हवाई यातायात में 80 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी वाली करीब 330 विमानन कंपनियां आईएटीए की सदस्य हैं। आईएटीए के महानिदेशक विली वाल्श ने कहा ‎कि हम 2025 में आईएटीए की 81वीं वा​र्षिक आम बैठक के लिए समूचे उद्योग को दिल्ली में जुटाने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में आईएटीए की वा​र्षिक आम बैठक हुए चार दशक से ज्यादा बीत चुके हैं। उन्होंने कहा ‎कि विमानों के रिकॉर्ड ऑर्डर, प्रभावशाली वृद्धि और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ भारत इस दशक में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बनने जा रहा है। ऐसी उज्ज्वल संभावनाओं के बीच आईएटीए की वार्षिक आम बैठक के लिए भारत आने और यहां के विकास को देखने के लिए यह बिल्कुल सही समय है। वहीं इं‎डिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा ‎कि हमें आईएटीए की 81वीं वा​र्षिक आम बैठक का मेजबान बनने पर गर्व है। हम 2025 में दिल्ली में वैश्विक विमानन बिरादरी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भारत अगले कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करते हुए यह देश चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। पिछले कुछ साल में वैश्विक विमानन क्षेत्र में भारत का उदय उल्लेखनीय रहा है। आईएटीए की 81वीं वा​र्षिक आम बैठक भारत में कराने का फैसला दुबई में चल रही 80वीं बैठक में लिया गया। दिल्ली में यह बैठक तीसरी बार आयोजित की जाएगी। इससे पहले 1958 और 1983 में यह कार्यक्रम भारत में हुआ था। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि यह 81वीं वार्षिक आम बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र ने रिकॉर्ड यात्री संख्या, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास, क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि और ऐतिहासिक विमान ऑर्डर के साथ शानदार विकास किया है।

You Might Also Like

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

June 4, 2024 June 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुंबई मनपा की बड़ी कार्रवाई। आग से बचाव सुरक्षा उपायों की कमी के कारण मुंबई के 17 मॉल को नोटिस जारी किया   मुंबई मनपा की बड़ी कार्रवाई। आग से बचाव सुरक्षा उपायों की कमी के कारण मुंबई के 17 मॉल को नोटिस जारी किया  
Next Article जांजगीर चांपा-छत्तीसगढ़ में घर में अकेली महिला की सड़ी-गली लाश मिली, बदबू आने पर पड़ोसी ने दी सूचना जांजगीर चांपा-छत्तीसगढ़ में घर में अकेली महिला की सड़ी-गली लाश मिली, बदबू आने पर पड़ोसी ने दी सूचना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?