By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत ने नफरत को हरा दिया, मुस्लिम हितैषियों के सहारे मोदी; गदगद हुई पाकिस्तानी मीडिया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > भारत ने नफरत को हरा दिया, मुस्लिम हितैषियों के सहारे मोदी; गदगद हुई पाकिस्तानी मीडिया…
विदेश

भारत ने नफरत को हरा दिया, मुस्लिम हितैषियों के सहारे मोदी; गदगद हुई पाकिस्तानी मीडिया…

Last updated: 2024/06/06 at 10:52 AM
Share
4 Min Read
भारत ने नफरत को हरा दिया, मुस्लिम हितैषियों के सहारे मोदी; गदगद हुई पाकिस्तानी मीडिया…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं, लेकिन स्पष्ट बहुमत हासिल करने से चूक गई।

भारत में निचले सदन में 543 सीटें हैं और बहुमत का दावा करने के लिए “272” जादुई संख्या है।

हालांकि भगवा पार्टी ने बड़ी संख्या में वोट हासिल किए हैं, लेकिन नतीजे पीएम मोदी और लगभग सभी मीडिया आउटलेट्स के एग्जिट पोल द्वारा बताई गई उम्मीदों के मुताबिक रहे।

भाजपा को अकेले 240 सीटें मिली हैं। हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। मोदी की भाजपा द्वारा स्पष्ट बहुमत हासिल न कर पाने की चर्चा पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हो रही है। 

पाकिस्तान के डॉन से लेकर ट्रिब्यून तक, कई अखबारों ने भारत के लोकसभा चुनाव की कवरेज अपने पहले पन्ने पर छापी है। सभी अखबारों में नरेंद्र मोदी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की बात को प्राथमिकता दी गई है।

डॉन अखबार ने अपने पहले पन्ने पर लिखा है कि ‘भारत ने नफरत को हरा दिया है।’ इस अंग्रेजी अखबार की हेडिंग कुछ इस प्रकार रही- ‘भारत ने नफरत को हरा दिया, मुस्लिम हितैषियों के सहारे मोदी।’ 

पाकिस्तान अखबार ने आगे लिखा, “मंगलवार को भारतीय मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करारी हार दी लेकिन उनके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को स्पष्ट बहुमत मिला।

हालांकि भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल पाया। मोदी को अपने दम पर दृढ़ बहुमत के साथ मनमाने ढंग से शासन करने की आदत है।

वे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 साल और प्रधानमंत्री के रूप में 10 साल इसी तरह से रहे। काल्पनिक एग्जिट पोल के विपरीत, जिसने उन्हें भारी बहुमत दिया, भारतीय मतदाताओं ने अब प्रधानमंत्री को बिहार और आंध्र प्रदेश के दो सहयोगियों की दया पर छोड़ दिया है।”

अखबार का इशारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी JDU और आंध्र प्रदेश के संभावित सीएम चंद्रबाबू नायडू की TPD की ओर था।

इसने इन दोनों दलों को धर्मनिरपेक्ष पार्टियां कहा है। अखबार ने लिखा कि मोदी के ये सहयोगी हिंदुत्व के प्रति उनके उत्साह या मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने में यकीन नहीं रखते हैं।

इसके अलावा, डॉन अखबार ने केरल में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि केरल में पहली बार भाजपा की एकमात्र जीत भी अल्पसंख्यकों के साथ उम्मीदवार के घनिष्ठ संबंधों पर आधारित बताई जा रही है।

इसके अलावा, समाचार लेख में लिखा था, ‘भाजपा ने अयोध्या में हार स्वीकार की जहां राम मंदिर का उद्घाटन किया गया; राहुल गांधी ने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा को खदेड़ दिया है।’

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में फैजाबाद सीट पर भाजपा हार गई। यह वह निर्वाचन क्षेत्र है जहां अयोध्या राम मंदिर का निर्माण हुआ था।

एक अन्य पाकिस्तानी अखबार एक्प्रेस ट्रिब्यून ने लिखा कि ‘मोदी रिवर्स गियर में हैं।’ इसने लिखा कि मोदी के गठबंधन ने भले ही बहुमत हासिल कर लिया हो लेकिन एकतरफा प्रचंड जीत हासिल नहीं कर पाए। पाकिस्तान टूडे ने लिखा कि “भारत के मोदी ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है लेकिन लेकिन बहुमत नहीं मिलना चौंकाने वाला रहा।”

लोकसभा चुनाव के परिणामों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 543 सीट में से 240 सीट जीतीं और कांग्रेस ने 99 सीट पर जीत दर्ज की है।

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 543 सदस्यीय लोकसभा में 272 के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है। भाजपा ने हालांकि अपना पूर्ण बहुमत खो दिया है।

The post भारत ने नफरत को हरा दिया, मुस्लिम हितैषियों के सहारे मोदी; गदगद हुई पाकिस्तानी मीडिया… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तीसरी बार मोदी की ही सरकार, अडानी की 100 अरब डॉलर क्लब में वापसी… तीसरी बार मोदी की ही सरकार, अडानी की 100 अरब डॉलर क्लब में वापसी…
Next Article एप्पल को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया, पहली कौन?… एप्पल को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया, पहली कौन?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?