By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जो बाइडन ने PM मोदी से फोन पर क्या बात की? अमेरिकी NSA के भारत दौरे समेत इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > जो बाइडन ने PM मोदी से फोन पर क्या बात की? अमेरिकी NSA के भारत दौरे समेत इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
विदेश

जो बाइडन ने PM मोदी से फोन पर क्या बात की? अमेरिकी NSA के भारत दौरे समेत इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Last updated: 2024/06/06 at 12:38 PM
Share
3 Min Read
जो बाइडन ने PM मोदी से फोन पर क्या बात की? अमेरिकी NSA के भारत दौरे समेत इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा नीत एनडीए बहुमत हासिल करने के बाद अब सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट चुकी है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मंगलवार को जारी रुझानों के बाद दुनिया भर के नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी फोन पर पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। इस बीच दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान की नई दिल्ली की आगामी यात्रा को लेकर चर्चा की। 

बाइडन ने दी पीएम मोदी को बधाई
इससे पहले जो बाइडन ने पीएम मोदी और एनडीए को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर बधाई दी। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा, "राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।" बाइडन ने सबसे बड़े लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आगे बढ़कर भाग लेने के लिए भारतीय नागरिकों की भी सराहना की।

दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया। बयान में आगे कहा गया, "दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और स्वतंत्र और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान की नई दिल्ली की आगामी यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई।"

पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति बाइडन की बधाई पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति जो बाइडन के फोन कॉल से खुशी हुई। मैं उनकी बधाई और भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी सराहना को बहुत महत्व देता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक साझेदारी आने वाले वर्षों में नए मील के पत्थर के रूप में साबित होंगे। हमारी साझेदारी मानवता के हित और वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बनी रहेगी।"

जो बाइडन ने इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दे चुके हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, "इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए और 650 मिलियन मतदाताओं को बधाई। भविष्य की अपार संभावनाओं के लिए दोनों देश एक साथ काम कर रहे हैं। इसी के साथ दोनों देशों के बीच दोस्ती भी बढ़ती जा रही है।"

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने 293 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं इंडी गठबंधन भी बहुमत से ज्यादा दूर नहीं था। इंडी गंठबंधन को 234 सीटों पर जीत मिलीं। भाजपा नीत एनडीए की लगातार तीसरी बार जीत के साथ नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आठ जून को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे।  

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस्राइली सेना ने गाजा में एक स्कूल के अंदर हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, हमले में 32 की मौत इस्राइली सेना ने गाजा में एक स्कूल के अंदर हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, हमले में 32 की मौत
Next Article आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित ने जताई पिच पर नाराजगी आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित ने जताई पिच पर नाराजगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?