By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मोदी सरकार 3.0 में किन नेताओं को बनाया जाएगा मंत्री, सामने आई पहली संभावित लिस्ट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > मोदी सरकार 3.0 में किन नेताओं को बनाया जाएगा मंत्री, सामने आई पहली संभावित लिस्ट…
देश

मोदी सरकार 3.0 में किन नेताओं को बनाया जाएगा मंत्री, सामने आई पहली संभावित लिस्ट…

Last updated: 2024/06/07 at 11:02 AM
Share
4 Min Read
मोदी सरकार 3.0 में किन नेताओं को बनाया जाएगा मंत्री, सामने आई पहली संभावित लिस्ट…
SHARE

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सभी की निगाहें नई सरकार के स्वरूप पर है, क्यों कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में अपने दम पर 272 का आंकड़ा छूने से चूक गई है।

अब सहयोगियों पर उसकी निर्भरता बढ़ गई है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक होने वाली है, जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों के द्वारा नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है।

इसके बाद रविवार को पूरी कैबिनेट एकसाथ राष्ट्रपति भवन के लॉन में शपथ ले सकती है।

सरकार गठन से पहले एनडीए में शामिल टीडीपी और जेडीयू जैसा सहयोगियों से भाजपा की चर्चा जारी है। मंत्रालयों की संख्या से लेकर विभागों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस सबके बीच लोगों की निगाहें कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की संभावित लिस्ट पर जा टिकी हैं। 

अपने बेटे को मंत्री नहीं बनाएंगे शिंदे
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में शामिल शिवसेना प्रमुख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे का नाम कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में शामिल नहीं कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी केंद्रीय मंत्री के लिए कुछ वरिष्ठ और अनुभवी सांसदों के नामों पर विचार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना केंद्रीय मंत्री के लिए प्रताप राव जाधव का नाम प्रस्तावित कर सकती है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को एक मंत्री और एक राज्य मंत्री का पद मिल सकता है।

टीडीपी की क्या है तैयारी?
इसके अलावा, चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली तेलुगु देशम पार्टी कैबिनेट में अपनी पहली पसंद के तौर पर राममोहन नायडू का नाम प्रस्तावित कर सकती है।

टीडीपी के केंद्रीय कैबिनेट में कम से कम तीन से चार पद मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, टीडीपी को अब वित्त राज्य मंत्री और दो-तीन अन्य मंत्रालय मिलने की उम्मीद है। 

जेडीयू से कौन-कौन?
सूत्रों का कहना है कि जेडीयू इस बार तीन कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री पद की उम्मीद कर रही है। नीतीश कुमार की पार्टी की निगाहें कृषि, रेल, ग्रामीण विकास और जल शक्ति जैसे बिहार के हितों से जुड़े मंत्रालयों पर टिकी हैं।

इसके अलावा नीतीश कुमार अपने करीबी सहयोगियों में शामिल संजय झा और ललन सिंह को मंत्री बना सकते हैं।

लोजपा से चिराग का नाम
लोजपा की भी नजर मोदी कैबिनेट पर टिकी हुई है। 5 में से 5 सीटें जीतने वाले चिराग पासवान नई सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने अपने दोनों ही कार्यकालों में लोजपा सुप्रीमो रहे रामविलास पासवान को कैबिनेट में जगह दी थी।

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी रविवार 9 जून को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। 5 जून को मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

मोदी का शपथ ग्रहण समारोह के लिए पड़ोसी देशों के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल समेत कई अन्य लोगों को समारोह में आमंत्रित किया गया है। हालांकि तारीख और समय की अभी भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है।

The post मोदी सरकार 3.0 में किन नेताओं को बनाया जाएगा मंत्री, सामने आई पहली संभावित लिस्ट… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

June 7, 2024 June 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुजलॉन एनर्जी की प्रतिद्वंदी कंपनी का बड़ा फैसला, शेयरों में 2% से अधिक की तेजी, कीमत 200 रुपये से कम… सुजलॉन एनर्जी की प्रतिद्वंदी कंपनी का बड़ा फैसला, शेयरों में 2% से अधिक की तेजी, कीमत 200 रुपये से कम…
Next Article रेलवे स्टॉक की झोली में आए 495 करोड़ों रुपये का काम, बुलेट ट्रेन की तरह भागने लगे शेयर, निवेशक खुश… रेलवे स्टॉक की झोली में आए 495 करोड़ों रुपये का काम, बुलेट ट्रेन की तरह भागने लगे शेयर, निवेशक खुश…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?