By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी की शपथ के बाद भारत आएंगे अमेरिकी NSA जैक सुलिवान, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > पीएम मोदी की शपथ के बाद भारत आएंगे अमेरिकी NSA जैक सुलिवान, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि…
विदेश

पीएम मोदी की शपथ के बाद भारत आएंगे अमेरिकी NSA जैक सुलिवान, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि…

Last updated: 2024/06/07 at 11:04 AM
Share
3 Min Read
पीएम मोदी की शपथ के बाद भारत आएंगे अमेरिकी NSA जैक सुलिवान, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि…
SHARE

गुरुवार को व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान जल्दी ही भारत दौरे पर जाएंगे। इस दौरे पर वह अमेरिका-भारत के रिश्तों पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। 

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार बहुमत मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन पर बधाई दी। इसी दौरान बाइडेन ने जेक सुलिवान की भारत यात्रा के बारे में बात की।

बाइडेन ने दी मोदी को बधाई

बाईडेन के पीएम मोदी को किए फोन कॉल के बारे में व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस को भारतीय लोकसभा चुनावों में सफलता पर बधाई दी।

दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के राजनैतिक, कूटनीतिक और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर बात की।

व्हाइट हाउस के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि वह भारतीय लोकतंत्र को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन के इन गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए वह  राष्ट्रपति का धन्यवाद करते हैं।

अभी तारीख तय नहीं

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की भारत यात्रा कब होगी इस पर अभी कोई तारीख की घोषणा नहीं हुई है, ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बाद तारीख पता चल सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति बाईडेन से फोन पर बात करने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

पीएम ने लिखा  मैं अपने दोस्त राष्ट्रपति बाईडेन से फोन पर बात करके खुश हूं और उनके गर्मजोशी भरे शब्दों और भारतीय लोकतंत्र को लेकर की गई उनकी सराहना को मैं बहुत महत्व देता हूं।

मैंने उनको यह भरोसा दिलाया है कि भारत और अमेरिका के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाईयों को छुऐंगे। हमारी साझेदारी वैश्विक भलाई और मानवता के हित के लिए एक ताकत बनी रहेगी।

जो बाइडेन इससे पहले एक्स पर भी पीएम मोदी को बधाई दे चुके हैं, राष्ट्रपति बाइडेन ने लिखा,” इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी, एनडीए और 650 मिलियन मतदाताओं को बधाई। भविष्य की अपार संभावनाओं के लिए दोनों देश एक साथ काम कर रहे हैं। इसी के साथ दोनों देशों के बीच दोस्ती बढ़ती जा रही है।”

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने 293 सीटों पर विजय हासिल की है। वहीं इंडिया गठबंधन ने 234 सीटों पर जीत दर्ज की है।

एनडीए को बहुमत मिलने के बाद पीएम मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। पीएम मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

The post पीएम मोदी की शपथ के बाद भारत आएंगे अमेरिकी NSA जैक सुलिवान, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

June 7, 2024 June 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article EVM का जन्म ऐसे मुहूर्त में हुआ कि उसे गाली खानी है, ऐसा क्यों बोले चुनाव आयोग के प्रमुख… EVM का जन्म ऐसे मुहूर्त में हुआ कि उसे गाली खानी है, ऐसा क्यों बोले चुनाव आयोग के प्रमुख…
Next Article सदन में सांसद कम से कम चार स्वदेशी भाषा में रख सकेंगे बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..
उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….
गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?