By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा ने आयरलैंड को 12 रन से दी मात, टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > कनाडा ने आयरलैंड को 12 रन से दी मात, टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत
खेल

कनाडा ने आयरलैंड को 12 रन से दी मात, टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत

Last updated: 2024/06/08 at 12:39 PM
Share
4 Min Read
कनाडा ने आयरलैंड को 12 रन से दी मात, टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत
SHARE

टी20 विश्‍व कप 2024 के 13वें मुकाबले में शुक्रवार को कनाडा का सामना आयरलैंड से हुआ। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने आयरलैंड को 12 रन से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कनाडा टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी। इससे पहले आयरलैंड को भारतीय टीम के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

नियमित अंतराल में गिरे विकेट

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कनाडा टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को तीसरे ओवर में नवनीत धालीवाल (6) के रूप में पहला झटका लगा। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरोन जॉनसन (14) भी पवेलियन लौट गए। 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर परगट सिंह कैच आउट हुए। उन्‍होंने 14 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। 9वें ओवर की पहली गेंद पर कनाडा को चौथा झटका लगा। दिलप्रीत बाजवा 9 गेंदों पर 7 रन ही बना सके।

बैरी मैक्कार्थी ने पार्टनरशिप को तोड़ा

इसके बाद निकोलस किर्टन और श्रेयस मोव्वा ने पारी को संभाला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 75 रन जोड़े। बैरी मैक्कार्थी ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। 19वें ओवर में उन्‍होंने निकोलस किर्टन का विकेट चटकाया। निकोलस किर्टन अर्धशतक से चूक गए और उन्‍होंने 35 गेंदों पर 49 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर डिलन हेइलिगर खाता खोले बिना ही अपना विकेट गंवा बैठे। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस मोव्वा रन आउट हुए। उन्‍होंने 36 गेंदों पर 37 रन बनाए। कप्‍तान साद बिन जफर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग-बैरी मैक्कार्थी ने 2-2 वहीं मार्क अडायर-गैरेथ डेलानी ने 1-1 शिकार किया।

आयरलैंड की औसत शुरुआत

138 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत औसत रही। ओपनर एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में जेरेमी गॉर्डन ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने कप्‍तान पॉल स्टर्लिंग (9) को श्रेयस मोव्वा के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में आयरलैंड को दूसरा झटका लगा। जुनैद सिद्दीकी ने एंड्रयू बालबर्नी को कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। बालबर्नी ने 19 गेंदों पर 17 रन बनाए।

59 के स्‍कोर पर गिर गए थे 6 विकेट

8वें ओवर में आयरलैंड को हैरी टेक्टर के रूप में तीसरा झटका लगा। टेक्‍टर ने 5 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। इसके बाद 10वें ओवर में लोर्कन टकर रन आउट हुए। उन्‍होंने 15 गेंदों का सामना किया और वह 10 रन ही बना सके। अगले ही ओवर में कर्टिस कैंपर भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍होंने 7 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए। 59 के स्‍कोर पर आयरलैंड को छठा झटका लगा। गैरेथ डेलानी ने सिर्फ 3 रन बनाए।

डॉकरेल और मार्क ने पारी को संभाला

इसके बाद जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडायर ने पारी को संभाला। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 62 रन जोड़े। आखिरी ओवर में मार्क अडायर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 24 गेंदों पर 34 रन बनाए। जॉर्ज डॉकरेल 30 और बैरी मैक्कार्थी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। कनाडा की ओर से जेरेमी गॉर्डन-डिलन हेइलिगर ने 2-2 और जुनैद सिद्दीकी-साद बिन जफर ने 1-1 शिकार किया।

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

June 8, 2024 June 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिहार के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट, इन 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार बिहार के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट, इन 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार
Next Article नरेंद्र मोदी गठबंधन दलों के साथ सरकार चलाने में रहेंगे कामयाब  नरेंद्र मोदी गठबंधन दलों के साथ सरकार चलाने में रहेंगे कामयाब 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल, मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?