By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली में नकली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > दिल्ली में नकली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़
राज्य

दिल्ली में नकली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़

Last updated: 2024/06/08 at 3:15 PM
Share
3 Min Read
दिल्ली में नकली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। क्राइम ब्रांच ने कैंसर और शुगर की नकली दवा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सीरियाई नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कैंसर और शुगर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली नकली दवा बनाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह से सभी आरोपियों के संबंध हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीरियाई नागरिक मोनिर अहमद (54) तुर्की, मिस्र और भारत में दवाओं की आपूर्ति करता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान नवीन आर्य (40), सौरभ गर्ग (34) और करण खानेजा (27) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस साइबर सेल और क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दिल्ली एनसीआर में कुछ दवा विक्रेता व थोक विक्रेता अवैध रूप से नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहे हैं। पुलिस ने करोड़ों रुपये की कैंसर और मधुमेह में इस्तेमाल होने वाली कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड लाइफ सेविंग्स की दवाइयां जब्त की। पुलिस उपायुक्त क्राइम राकेश पावरिया ने कहा, पुलिस टीम ने भागीरथ पैलेस स्थित श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर्स पर छापा मारा, जहां बिक्री और सप्लाई के लिए विभिन्न आयातित दवाओं के साथ-साथ अन्य व्यापारिक स्टॉक मिला, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी स्टॉक को जब्त कर लिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम को कार्रवाई के दौरान पता चला कि दुकान का मालिक आर्य नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहा था। इसके बाद दरियागंज स्थित एक अलग दवा विक्रेता टेरी व्हाइट लाइफ केयर पर एक और छापेमारी की। डीसीपी ने बताया कि दुकान की तलाशी के दौरान बिक्री और वितरण के उद्देश्य से विभिन्न आयातित बड़ी दवाओं के संदिग्ध स्टॉक के साथ-साथ लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य दवाइयां पाई गईं। टेरी व्हाइट लाइफ केयर भी अवैध रूप से नकली और अपंजीकृत जीवन रक्षक दवाएं बेच रहा था। जांच के दौरान पता चला कि यह गिरोह विदेशी नागरिकों की मिलीभगत से चल रहा है। डीसीपी ने बताया कि सीरिया का एक विदेशी नागरिक नकली दवाओं की डील के लिए दिल्ली आ रहा है। 14 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया गया और मोनिर अहमद को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तुर्की, मिस्र की दवाओं को भारत में और भारत की दवाओं को तुर्की और मिस्र के बाजार में आपूर्ति करता था। 

You Might Also Like

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा…..

June 8, 2024 June 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इलियाना डीक्रूज ने शेयर की बेबी कोआ की पहली तस्वीर, फैन्स ने कहा  इलियाना डीक्रूज ने शेयर की बेबी कोआ की पहली तस्वीर, फैन्स ने कहा 
Next Article भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने IND vs PAK मैच की करी भविष्यवाणी भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने IND vs PAK मैच की करी भविष्यवाणी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?