By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लोखंडी स्थित ओवरब्रिज के पास मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, शरीर भी जला हुआ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > लोखंडी स्थित ओवरब्रिज के पास मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, शरीर भी जला हुआ
छत्तीसगढ़राज्य

लोखंडी स्थित ओवरब्रिज के पास मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, शरीर भी जला हुआ

Last updated: 2024/06/08 at 9:10 PM
Share
4 Min Read
लोखंडी स्थित ओवरब्रिज के पास मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, शरीर भी जला हुआ
SHARE

बिलासपुर

कोनी क्षेत्र के लोखंडी स्थित ओवरब्रिज के पास एक युवक की लाश मिली है। युवक के एक साथी को पुलिस ने शुक्रवार की रात लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। वहीं, उसके दोस्त पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल कोनी पुलिस ने शव का पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान लोखंडी ओवरब्रिज के पास बाइक सवार चार लोग माजदा के चालक से लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अशोक नगर निवासी किशन गोस्वामी को पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर खेत की ओर भाग निकला। पुलिस की टीम किशन को लेकर थाने आ गई।

पूछताछ में किशन ने बताया कि वह अशोक नगर में रहने वाले रोशन ध्रुव के साथ लोखंडी की ओर शराब पीने के लिए आया था। इसी दौरान वे माजदा के चालक को धमकाकर लूट का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर रोशन फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सुबह पता चला कि रोशन का शव का ओवरब्रिज के पास ही एक खेत में पड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। इधर घटना की सूचना पर रोशन के दोस्त भी बड़ी संख्या में सिम्स पहुंच गए। रोशन के दोस्त विष्णू साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से रोशन की मौत हुई है। पुलिस मामले को रफादफा करने के लिए उसके भागने की कहानी बता रही है।

हेल्पर ने की है लूट की शिकायत
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि बलौदाबाजार जिले भाठापारा अंतर्गत नयागंज में रहने वाले राकेश शर्मा(36) ने लूट की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह माजदा में हेल्पर है। वाहन बिगड़ जाने के कारण वह ओवरब्रिज के पास रुका था। शुक्रवार की रात बाइक सवार दो लोग आकर उसे धमका रहे थे। साथ ही चाकू निकालकर लूट की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई। जवानों ने एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का एक साथी भागने में कामयाब हो गया। हेल्पर की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अकेला कमाने वाला था रोशन
कोनी क्षेत्र के लोखंडी में रोशन ध्रुव की लाश मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में युवक सिम्स पहुंच गए। युवकों ने बताया कि रोशन अपने घर में अकेला कमाने वाला था। वह शनिचरी में फल का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके घर में उसकी कमजोर मां और एक छोटी बहन है। दोनों का पालन-पोषण वह फल का ठेला लगाकर करता था। युवक की मौत के बाद उसके परिवार के भरण पोषण की समस्या आ गई है।

रोशन के दोस्त विष्णू साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह उसे घटना की जानकारी लगी। उसने बताया कि शुक्रवार की रात किशन और रोशन रात 10 बजे उसे घर के पास छोड़कर गए थे। रोशन के शरीर पर मारपीट के निशान है। इसके साथ ही उसका शरीर कई जगहों से जला हुआ है। सिर में चोट है। हाथ के पास धारदार हथियार से मारने के निशान है। उसने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि रोशन की हत्या दूसरे जगह पर करने के बाद खेत में फेंका गया है।

You Might Also Like

MP NEWS: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता और पारदर्शिता के दिए निर्देश….

MP NEWS: लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले ₹15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले– मध्यप्रदेश बनेगा विकास का केंद्र….

MP News: CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठक, टेक्सटाइल से लेकर फार्मा सेक्टर तक निवेश प्रस्तावों पर हुई चर्चा….

MP NEWS: उद्योगपतियों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, निवेश बढ़ाने को बताया मध्यप्रदेश की नीतियों का विजन…..

CG NEWS: बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर के ढेर होने पर सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई….

June 8, 2024 June 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण का न्योता नहीं मिला, जाने का इरादा भी नहीं; NDA को लिया आड़े हाथ :ममता प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण का न्योता नहीं मिला, जाने का इरादा भी नहीं; NDA को लिया आड़े हाथ :ममता
Next Article झारखण्ड के गढ़वा से आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार झारखण्ड के गढ़वा से आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP NEWS: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता और पारदर्शिता के दिए निर्देश….
MP NEWS: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता और पारदर्शिता के दिए निर्देश….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले ₹15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले– मध्यप्रदेश बनेगा विकास का केंद्र….
MP NEWS: लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले ₹15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले– मध्यप्रदेश बनेगा विकास का केंद्र….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News: CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठक, टेक्सटाइल से लेकर फार्मा सेक्टर तक निवेश प्रस्तावों पर हुई चर्चा….
MP News: CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठक, टेक्सटाइल से लेकर फार्मा सेक्टर तक निवेश प्रस्तावों पर हुई चर्चा….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: उद्योगपतियों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, निवेश बढ़ाने को बताया मध्यप्रदेश की नीतियों का विजन…..
MP NEWS: उद्योगपतियों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, निवेश बढ़ाने को बताया मध्यप्रदेश की नीतियों का विजन…..
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?