By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शाहीन बाग में तीन रेस्तरां और 8 दुकानें जलकर राख
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > शाहीन बाग में तीन रेस्तरां और 8 दुकानें जलकर राख
राज्य

शाहीन बाग में तीन रेस्तरां और 8 दुकानें जलकर राख

Last updated: 2024/06/09 at 7:00 PM
Share
3 Min Read
शाहीन बाग में तीन रेस्तरां और 8 दुकानें जलकर राख
SHARE

नई दिल्ली । शाहीन बाग के 40 फूटा रोड स्थित बाजार में शनिवार को तीन रेस्तरां और आठ दुकानों मे भीषण आग लग गई। पहले आग बिजली के तारों में लगी। इसके बाद जलते हुए तारों से आग फैल गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर समय पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार शाम करीब 5:44 बजे सूचना मिली थी कि शाहीन बाग के 40 फुटा रोड पर एक रेस्तरां के बाहर बिजली के तारों में आग लग गई है। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो आग तीन रेस्तरां सहित कई दुकानों में फैल चुकी थी। दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने आग पर तकरीबन 2 घंटे में काबू पाया। शुक्र रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल ने समय के रहते आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सबसे पहले खंबे पर बिजली के तारों में चिंगारी उठी। इसके बाद तारों में आग लग गई। तारों का जलता हुआ हिस्सा रेस्तरां के नाम से बने बैनर पर गिर गया। इसके बाद एक के बाद एक रेस्तरां में आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग रेस्तरां व कई दुकानों में लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद दमकल की करीब 12 से ज्यादा गाड़ियों दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे में तीन रेस्तरां सहित आठ दुकानें खाक हो गई। इनमें दो नामी रेस्तरां भी हैं। उनके अंदर रखा सारा सामान जल गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में एक के बाद एक कई दुकानों तक पहुंच गई। रेस्तरां के ऊपर बने मकानों तक लपटें पहुंच गई। लोगों ने मकान के दूसरे रास्ते से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। हादसे के दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई। आग की लपटों को देखकर ग्राहक इधर उधर भागने लगे। दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद की और घटनास्थल से दूर चले गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी। दमकल विभाग इसकी जांच कर रहा है।

You Might Also Like

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..

सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….

महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…

सेवा संकल्प अभियान : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद….

June 9, 2024 June 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सोनिया गांधी फिर बनीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष   सोनिया गांधी फिर बनीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष  
Next Article यात्री वाहनों का निर्यात पिछले चार वर्षों में 2.68 लाख इकाई बढ़ा यात्री वाहनों का निर्यात पिछले चार वर्षों में 2.68 लाख इकाई बढ़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?