By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिना कमांडरों के गुरुजनों की आधी अधूरी फौज नौनिहालों के भविष्य गढ़ रहे, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बिना कमांडरों के गुरुजनों की आधी अधूरी फौज नौनिहालों के भविष्य गढ़ रहे, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन
छत्तीसगढ़राज्य

बिना कमांडरों के गुरुजनों की आधी अधूरी फौज नौनिहालों के भविष्य गढ़ रहे, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

Last updated: 2024/06/09 at 8:20 PM
Share
4 Min Read
बिना कमांडरों के गुरुजनों की आधी अधूरी फौज नौनिहालों के भविष्य गढ़ रहे, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन
SHARE

रायपुर

ग्राम टेकारी ( कुंडा ) के प्राथमिक , पूर्व , उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  कई वर्षों से हेड सहित गुरूजनो व कार्यालयीन स्टाफ की कमी है। यह अलग बात है कि अपने नौनिहालों के भविष्य के प्रति चिंतित ग्रामीण आपसी आर्थिक जुगाड़ कर ग्रामीण व्यवस्था के तहत शिक्षकीय व्यवस्था करने के साथ – साथ  पदस्थ शिक्षकों का मनुहार कर विषय शिक्षकों की कमी न होने देने में लगे रहते हैं और इसी का परिणाम है कि इस वर्ष दसवीं का परीक्षा फल 93.75 प्रतिशत व बारहवीं का परीक्षा फल 89.47 प्रतिशत रहा।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नाम उसके निज सहायक मनोज शुक्ला को किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा के साथ गये एक  सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मंडल ने ज्ञापन सौंप इस कमी की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुये आसन्न शिक्षा सत्र में आर्थिक संसाधन जुटा पाने में ग्रामीणों की असमर्थता के चलते नौनिहालों के हित में  गुरुजनों व कार्यालयीन स्टाफ की कमी को दूर कराने का आग्रह किया है। ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि लगभग 10 वर्षों तक आर्थिक संसाधन जुटा ग्रामीणों ने जनभागीदारी  से  उच्च माध्यमिक शाला का संचालन किया व शासकीयकरण / उन्नयन श्री अग्रवाल के ही पूर्ववर्ती शिक्षा मंत्री काल  में ही हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बीते  2 शैक्षणिक सत्र से प्राचार्य का पद रिक्त होने सहित रसायन विज्ञान , भौतिकी व हिंदी के व्याख्याता पद रिक्त होने की जानकारी दी है। ज्ञापन में इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया गया है कि रायपुर के एक विद्यालय में पदस्थ भौतिकी के एक अतिशेष व्याख्याता का व आरंग क्षेत्र के ही एक विद्यालय में पदस्थ हिंदी के एक व्याख्याता का वेतन आहरण टेकारी स्कूल से हो रहा है जबकि दोनों पद यहां रिक्त है।

इसके अतिरिक्त इस विद्यालय में सहायक शिक्षक विज्ञान , ग्रंथपाल व सहायक ग्रेड -3 का एक एक पद व नियमित भृत्य के 3 पद रिक्त होने की जानकारी दी गयी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीते शैक्षणिक सत्र से प्रधानपाठक के पद रिक्त होने के साथ साथ अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के शिक्षक पद रिक्त होने व प्राथमिक विद्यालय में भी बीते शैक्षणिक सत्र से प्रधानपाठक का पद रिक्त होने व शासन की नीति के अनुसार विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के मान से ही बीते शैक्षणिक सत्र में 5 शिक्षकों की जरूरत होने पर महज 3 ही शिक्षक पदस्थ रहने व इनमें से भी एक को संकुल प्रभारी बनाये जाने से उसके द्वारा अध्यापन कार्य कराने में असमर्थता की जानकारी दी गयी है। जनभागीदारी से विद्यालय की शुरूआत करने से लेकर शासकीयकरण / उन्नयन के बाद भी गुरूजनो की कमी को ग्रामीण व्यवस्था के तहत दूर करने के प्रयास में लाखों रुपये खर्च हो जाने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि हेड व गुरूजनो की कमी के बावजूद पदस्थ शिक्षकों ने ग्रामीणों के सहयोग से एक बेहतर परीक्षा परिणाम दिया है और दसवीं में 64 विद्यार्थियों में से 21 ने प्रथम श्रेणी में व 29 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है।

You Might Also Like

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..

सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….

महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…

सेवा संकल्प अभियान : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद….

June 9, 2024 June 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-रायपुर में गौ तस्करी पर भीड़ ने तीन युवकों को धुना, ट्रक में मिलीं दो मारी और 22 ज़िंदा भैंसें छत्तीसगढ़-रायपुर में गौ तस्करी पर भीड़ ने तीन युवकों को धुना, ट्रक में मिलीं दो मारी और 22 ज़िंदा भैंसें
Next Article हमने मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया, लोकसभा में जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद : सीएम विष्णुदेव साय हमने मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया, लोकसभा में जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद : सीएम विष्णुदेव साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?