By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन मांझी, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन मांझी, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार
राजनीती

दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन मांझी, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार

Last updated: 2024/06/13 at 11:44 AM
Share
6 Min Read
दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन मांझी, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार
SHARE

ओडिशा में बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण हो गया। मोहन चरण माझी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह ओडिशा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और कनक वर्धन सिंह देव समेत ने शपथ ली। इसके अलावा 13 अन्य विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इस तरह से ओडिशा की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 16 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दोनों उपमुख्यमंत्रियों से उम्र में सबसे छोटे हैं। उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव पूरे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंत्री हैं। 

Contents
दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा सीएमउपमुख्यमंत्री कनक वर्धन के पास आठ वाहन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री परिडा के पास एलएलबी की डिग्रीकमाई के मामले में मुख्यमंत्री से आगे हैं परिडा

 

 

दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा सीएम

क्योंझर जिले की क्योंझर (एसटी) सीट से जीते मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी चौथी बार विधायक बने हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.97 करोड़ रुपये बताई है। मोहन चरण माझी के ऊपर 95 लाख रुपये का कर्ज भी है। 52 साल के मोहन माझी दोनों उपमुख्यमंत्रियों में सबसे कम उम्र के हैं। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की उम्र 57 साल तो दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव की उम्र 67 साल है। वहीं धामनगर (एससी) सीट से जीते 28 वर्षीय सूर्यबंशी सूरज पूरे मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री हैं। सूरज स्नातक पेशेवर हैं और उन्होंने अपनी संपत्ति 60 लाख बताई है।

मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं दोनों उपमुख्यमंत्री

पुरी जिले की नीमापाडा सीट से जीतीं उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने अपने चुनावी हलफनामे में 3.64 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। प्रभाती के ऊपर कोई कर्ज नहीं है। इसी तरह दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 67.30 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। उनके ऊपर 75 लाख रुपये का कर्ज भी है। कनक वर्धन पूरे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंत्री भी हैं। बता दें कि सिंह देव पटना के बोलनगीर के तत्कालीन राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पटनागढ़ सीट से चुनाव में जीत दर्ज की है। धामनगर विधायक सूर्यबंशी सूरज मंत्रिमंडल में सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। सूरज ने अपनी संपत्ति 60 लाख बताई है।

उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन के पास आठ वाहन

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास दो वाहन हैं। इनमें एक फॉर्च्यूनर कार है जिकी कीमत 25 लाख रुपये बताई है। मुख्यमंत्री के पास एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी है। इसकी कीमत उन्होंने 30 हजार रुपये बताई है। वहीं, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने पास आठ वाहनों का जिक्र किया है। इनमें से पांच वाहन कनक वर्धन सिंह देव के नाम पर हैं। वहीं, तीन वाहन उनकी पत्नी के नाम पर हैं। कनक वर्धन के नाम पर 25 हजार की महिंद्रा जीप, 1.40 लाख की टोयोटा इनोवा, 7.50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, 50 हजार की टोयोटा नैनो और 13 लाख की टोयोटा इनोवा कार है। इसी तरह उनकी पत्नी के नाम पर 13.50 लाख की होंडा सिविक बाइक, 25 हजार की ब्यूक बाइक और 17.50 लाख की महिंद्रा कार है। दूसरी उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा के पास कुल चार वाहन हैं। इनमें खुद के नाम पर 13.46 लाख की टोयोटा इनोआ कार है। वहीं परिडा के पति के नाम पर 15 हजार की बाइक हीरो होंडा हंक, 75 हजार की बाइक बजाज पल्सर और 35 हजार की टीवीएस जुपिटर है। 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री परिडा के पास एलएलबी की डिग्री

मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी स्नातक पेशेवर हैं। उन्होंने 1993 में सीएस कॉलेज चंपुआ से बीए किया है। इसके बाद मोहन ने 2011 में ढेंकनाल लॉ कॉलेज से एलएलबी किया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने 1995 में एलएलबी किया। इसी साल वह ओडिशा उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता नामांकित हो गईं। वहीं 2005 में उन्होंने लोक प्रशासन विषय में एमए की डिग्री हासिल की। इसी तरह दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव 12वीं पास हैं। वहीं सुकिंदा सीट से विधायक बने प्रदीप बाल सामंत मंत्रिमंडल में सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। 66 वर्षीय प्रदीप ने डॉक्टरेट की डिग्री ली है और उन्होंने अपनी संपत्ति 17.30 करोड़ बताई है। 

कमाई के मामले में मुख्यमंत्री से आगे हैं परिडा

मुख्यमंत्री माझी के चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में उनकी कुल कमाई 4.22 लाख रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की कमाई 13.50 लाख रुपये हुई। इसी तरह उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में 9.85 लाख रुपये की कमाई रही। जबकि उनकी पत्नी की इस दौरान कमाई 12.35 लाख रुपये रही। दूसरी उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में उनकी कमाई नौ लाख से ज्यादा रही। जबकि उनके पति की इस दौरान कमाई 22.77 लाख रुपये रही। 

You Might Also Like

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्‍तर प्रदेश हार के बाद भाजपा बैचेन, कारणों का पता लगाने के लिए पार्टी ने बनाया ये प्लान, आखिर क्यों छिटका कोर वोटर? उत्‍तर प्रदेश हार के बाद भाजपा बैचेन, कारणों का पता लगाने के लिए पार्टी ने बनाया ये प्लान, आखिर क्यों छिटका कोर वोटर?
Next Article ससुर NTR की सियासी जमीन खिसकाकर चंद्रबाबू ने अपना प्रभुत्व जमाया था ससुर NTR की सियासी जमीन खिसकाकर चंद्रबाबू ने अपना प्रभुत्व जमाया था
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर,  संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच
नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच
छत्तीसगढ़ राज्य
फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…
CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…
CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?