By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड हादसे में मृतकों का आंकड़ा 14 पहुंचा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > उत्तराखंड हादसे में मृतकों का आंकड़ा 14 पहुंचा
देश

उत्तराखंड हादसे में मृतकों का आंकड़ा 14 पहुंचा

Last updated: 2024/06/16 at 10:30 AM
Share
3 Min Read
उत्तराखंड हादसे में मृतकों का आंकड़ा 14 पहुंचा
SHARE

नई दिल्ली । उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है।  सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में सड़क किनारे खड़े लोगों को भी चोटें आई हैं। उत्तराखंड के स्‍टेट डिजास्‍टर रेस्‍पोंस फोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मरने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 
एसडीआरएफ के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर गहरी खाई होने के कारण अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए बचाव और राहत दल के कर्मी नीचे पहुंचे तथा शवों एवं घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना के दौरान एक महिला गाड़ी से छिटककर लगभग 80 मीटर नीचे झाड़ियों में अटक गई थी। एसडीआरएफ के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। 
गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक के एस नगन्याल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक चोपता घूमने जा रहे थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि टेम्‍पो ट्रैवलर में सवार ज्यादातर लोग दिल्ली के रहने वाले थे। 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
उन्‍होंने कहा, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
पीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में लगा हुआ है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक समाचार बताते हुए कहा कि जिला मजिस्ट्रेट को दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को हेलीकाप्टर एंबुलेंस के जरिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स)-ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है। 
धामी दुर्घटना के घायलों का हाल-चाल जानने एम्स -ऋषिकेश पहुंचे और चिकित्सकों से उनके इलाज के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी संपर्क कर राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

June 16, 2024 June 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मोदीजी के पास जनादेश नहीं, यह अल्पमत की सरकार कभी भी गिर सकती है : मल्लिकार्जुन खड़गे  मोदीजी के पास जनादेश नहीं, यह अल्पमत की सरकार कभी भी गिर सकती है : मल्लिकार्जुन खड़गे 
Next Article आतंकी भेजे जाएंगे नर्क; अमित शाह ने कश्मीर में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डोभाल और आर्मी चीफ भी पहुंचेंगे… आतंकी भेजे जाएंगे नर्क; अमित शाह ने कश्मीर में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डोभाल और आर्मी चीफ भी पहुंचेंगे…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?