By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी को खरगे ने चेतावनी दी? कांग्रेस नेता ने खुद बताई सच्चाई, बताया- क्या हुआ था…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > राहुल गांधी को खरगे ने चेतावनी दी? कांग्रेस नेता ने खुद बताई सच्चाई, बताया- क्या हुआ था…
देश

राहुल गांधी को खरगे ने चेतावनी दी? कांग्रेस नेता ने खुद बताई सच्चाई, बताया- क्या हुआ था…

Last updated: 2024/06/18 at 10:53 AM
Share
4 Min Read
राहुल गांधी को खरगे ने चेतावनी दी? कांग्रेस नेता ने खुद बताई सच्चाई, बताया- क्या हुआ था…
SHARE

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार बनने के बाद अब नजरें नेता प्रतिपक्ष कौन होगा पर टिकी हैं। कयास लग रहे हैं कि राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह इस पद को लेने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। इस बात में कितनी सच्चाई है? खुद राहुल गांधी ने इस पर से पर्दा उठाया है।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐलान किया कि राहुल गांधी यूपी की रायबरेली सीट को जारी रखेंगे और केरल की वायनाड सीट छोड़ेंगे। इस सीट पर कांग्रेस प्रियंका गांधी को उतारने जा रही है।

लोकसभा में राहुल और प्रियंका की जोड़ी की उतारने की रणनीति में कांग्रेस कितनी सफल होगी? यह देखने वाली बात है लेकिन, फिलहाल सूत्रों से पता लगा है कि नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर खरगे और बाकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मना रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद सीटों का सूखा तोड़ा और 99 सीट लेकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। जाहिर है कि लोकसभा में अब कांग्रेस की तरफ से ही सांसद को नेता प्रतिपक्ष चुना जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष को लेकर खरगे और राहुल गांधी में काफी बातचीत भी हुई। सूत्रों ने बताया कि जब कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी से विपक्ष का नेता बनने का अनुरोध किया। खरगे ने मजाक में कहा था कि अगर उन्होंने इनकार कर दिया तो “मुझे अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ेगी”।

राहुल गांधी ने बताई सच्चाई
यह पूछे जाने पर कि क्या यह सच है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मल्लिकार्जुन खरगे ने टालमटोल करते हुए कहा कि जब कोई फैसला तय हो जाएगा तो इसकी घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, “चेतावनी तो दी थी।”

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन के बाद एक दशक के बाद उसे लोकसभा में नेता मिलेगा। कांग्रेस ने 99 सीटें पाईं हैं।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के बूते कांग्रेस को चुनाव में बड़ा फायदा हुआ है। कांग्रेस ने 2014 में 44 सीटें जीतीं थी, 2019 में 52 सीटें मिली थीं। 

कांग्रेस की प्लानिंग क्या है?
सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को मनाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच, तीन वरिष्ठ नेताओं  कुमारी शैलजा, गौरव गोगोई और मनीष तिवारी को बैक-अप के तौर पर माना जा रहा है। 

The post राहुल गांधी को खरगे ने चेतावनी दी? कांग्रेस नेता ने खुद बताई सच्चाई, बताया- क्या हुआ था… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

June 18, 2024 June 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रक्षा मंत्रालय HAL से 45,000 करोड़ रुपये में 156 हेलिकॉप्टर खरीदेगा रक्षा मंत्रालय HAL से 45,000 करोड़ रुपये में 156 हेलिकॉप्टर खरीदेगा
Next Article हज यात्रा पर गर्मी का कहर जारी, 17 लोगों ने गंवाई जान; सऊदी अरब ने जारी की चेतावनी… हज यात्रा पर गर्मी का कहर जारी, 17 लोगों ने गंवाई जान; सऊदी अरब ने जारी की चेतावनी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राजधानी में 25 अगस्त से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी करेंगे प्रवचन
राजधानी में 25 अगस्त से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी करेंगे प्रवचन
छत्तीसगढ़ राज्य
सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार
सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ राज्य
प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….
प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी- रमेन डेका….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अंधेरे से उजाले की ओर: लामपहाड़ में शिक्षा की नई भोर…
अंधेरे से उजाले की ओर: लामपहाड़ में शिक्षा की नई भोर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?