By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घर में दर्पण लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > धर्म > घर में दर्पण लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम
धर्म

घर में दर्पण लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम

Last updated: 2024/07/02 at 8:00 AM
Share
5 Min Read
घर में दर्पण लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम
SHARE

दर्पण, आइना, शीशा ये सब एक दूसरे के पर्याय हैं। दर्पण एक ऐसी वस्तु है जो लगभग हर घरों में होती है। वैसे तो दर्पण का इस्तेमाल कई कामों के लिए होता है मसलन – चिकित्सा उपकरण, वैज्ञानिक अनुसंधान, कला और मनोरंजन, सजावट, प्रतिविंब देखाना आदि, मगर इन सब में से आमतौर पर शीशे का इस्तेमाल प्रतिविंब देखने के लिए ही किया जाता है। वास्तु शास्त्र में घर में दर्पण के रखरखाव को लेकर कई मान्यताएं हैं। वस्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। माना जाता है कि दर्पण को वास्तु के अनुसार लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दर्पण लगाने का सही तरीका क्या है।

दर्पण की दिशा

जैसा कि हम जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में दर्पण की दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरब से पश्चिम की ओर एवं उत्तर से दक्षिण की ओर रहता है। यही कारण है कि दर्पण को हमेशा पूर्व और उत्तर वाली दीवारों पर इस प्रकार लगाना चाहिए कि देखने वाले का मुख पूर्व या उत्तर में रहे। दर्पण लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि कभी भी दो दर्पण एक दूसरे के बिल्कुल सामने न हों। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि दर्पण जमीन से चार से पांच फीट की ऊंचाई पर लगा हो। इसके अलावा, बिस्तर के पास बड़ा ड्रेसिंग टेबल या साइड टेबल लगाना शुभ माना जाता है। किसी भी कमरे में दर्पण लगाते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि सोते समय आपका कोई भी अंग दर्पण में न दिखाई दे। पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवारों पर लगे दर्पण,पूर्व और उत्तर से आ रही सकारात्मक ऊर्जाओं को रिफ्लेक्ट कर देते हैं।

दर्पण का प्रतिबिंब

अगर आपके घर की खिड़की के बाहर कोई मनमोहक दृश्य है, तो दर्पण को इस तरह लगाएं कि वह उस खूबसूरत दृश्य को रिफ्लेक्ट करे। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन को प्रसन्नता मिलती है। इसके अलावा, अगर आप गंदगी या नकारात्मकता से घिरे हुए हैं, तो सामने दर्पण लगाने से वह उस नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। हालाँकि, मुख्य द्वार के सामने कभी भी दर्पण या कोई भी कांच का सामान नहीं लगाना चाहिए।

बेड़रूम में न लगाएं

बेडरूम यानी "शयन कक्ष" में दर्पण नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे पर विश्वास की कमी आती है। इसके साथ ही पति-पत्नी में आपसी मतभेद भी बढ़ता है एवं पति-पत्नी को कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

दर्पण का आकार

दर्पण खरीदते समय आपको उसके आकार का खास ध्यान रखना चाहिए। वैसे तो आकार को लेकर वास्तु शास्त्र में कोई सुझाव नहीं दिया गया है। मगर मान्याताओं के अनुसार आप चौकोर या आयताकार जैसे चार कोनों वाले आकारों में से किसी एक को चुन सकते हैं। वास्तु के अनुसार आयताकार और चौकोर आकार शुभ माना जाता है। चौकोर और आयताकार आकार के दर्पणों से आप सुंदर पैटर्न भी बना सकते हैं।

दर्पण लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

दर्पणों को नियमित रूप से साफ करें ताकि उनमें साफ छवि दिखाई दे।
अपने घरों के उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में दर्पण या कोई अन्य कांच का सामान लगाएं।
यह सुनिश्चित करें कि आपके घर के प्रत्येक दर्पण की ऊंचाई चार या पांच फीट ही हो।
अपारदर्शी खिड़की के शीशे और दरवाजों से बचें। हमेशा पारदर्शी का चयन करना बेहतर होता है।
दर्पण बच्चों का ध्यान भटका सकते हैं और उनके एकाग्र होने में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए उन्हें स्टडी टेबल के पास न लगाएं।

You Might Also Like

पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

July 2, 2024 July 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बड़े काम की है फिटकरी, नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सफलता के लिए ऐसे करें इस्तेमाल बड़े काम की है फिटकरी, नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सफलता के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
Next Article घर लाएं मां लक्ष्मी की यह तस्वीर, सुख समृद्धि से भर जाएगा घर घर लाएं मां लक्ष्मी की यह तस्वीर, सुख समृद्धि से भर जाएगा घर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?