By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सावन में भगवान शिव को अर्पित किया जाता है ये खास प्रसाद, खरीदने के लिए दुकानों पर लगने लगती है भीड़
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > धर्म > सावन में भगवान शिव को अर्पित किया जाता है ये खास प्रसाद, खरीदने के लिए दुकानों पर लगने लगती है भीड़
धर्म

सावन में भगवान शिव को अर्पित किया जाता है ये खास प्रसाद, खरीदने के लिए दुकानों पर लगने लगती है भीड़

Last updated: 2024/07/20 at 6:15 AM
Share
3 Min Read
सावन में भगवान शिव को अर्पित किया जाता है ये खास प्रसाद, खरीदने के लिए दुकानों पर लगने लगती है भीड़
SHARE

मुजफ्फरपुर. सावन के महीने में जब आप वैधनाथ धाम, गरीब नाथ धाम या भगवान शिव के किसी भी धाम में जल चढ़ाने जाएंगे तो वहां एक प्रसिद्ध प्रसाद जिसका नाम इलायची दाना है वह आपको जरूर दिखेगा. वहीं, इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस महीने में कांवड़िये व शिवभक्त चूड़ा व इलायची दाने का प्रसाद भगवान शिव को अर्पित करते हैं. इसलिए सावन में इसकी अच्छी बिक्री होती है. यहां से पूरे जिले में इलायची दाने का कारोबार होता है. शहर के आधा दर्जन कारखानों में इसके उत्पादन में तेजी आ गई है. हर कारखाने से रोज पांच से छह क्विंटल का कारोबार हो रहा है. फिलहाल रोज 36 क्विंटल इलायची दाना की बिक्री हो रही है. शहर के विभिन्न दुकानों के अलावा गांवों के होल सेलर यहां खरीदारी कर रहे हैं.

कारखाना संचालक नागेंद्र साव ने बताया कि कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन पूरे महीने में करीब 15 से 20 लाख तक इलाचयी दाना का कारोबार हो जाता है. वैसे इसकी कोई लिमिट नहीं है. इस कारोबार को वह बीते 40 साल से कर रहे हैं. वहीं सावन को देखते हुए एक सप्ताह पहले से ही कारखानों में दिन-रात उत्पादन किया जा रहा है. गांवों के खरीदारों को शुक्रवार तक डिमांड पूरी करनी है. पहली सोमवारी के लिए जितनी मांग हो रही है, उतनी सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं. एक सोमवार के बाद मांग में थोड़ी कमी आएगी. यहां से इलाइची दाना मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी, दरभंगा, शिवहर, वैशाली समेत कई जिलों में जाता है.

ऐसे तैयार होता है इलाइची दाना
करोबारी ने आगे बताया कि सावन में इलायची दाने की बिक्री सबसे अधिक होती है. बाहर से आने वाले कांवड़िये जलार्पण के बाद चूड़ा व इलायची दाना की खरीदारी करते हैं इस कारण इसकी मांग सावन के प्रत्येक रविवार व सोमवार को अधिक होती है. इसके अलावा पूरे महीने मंदिर में पूजा करने वाले भक्त भी खरीदारी करते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए कारीगर ने बताया कि इसको बनाने के लिए पहले चाशनी तैयार की जाती है उसके बाद मशीन में उसको रख कर तैयार किया जाता है. इसको बनाने में लगभग एक से पौन घंटा लगता है.
 

You Might Also Like

पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

July 20, 2024 July 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मूलांक 1 वाले नहीं जागें देर रात तक, झेलनी पड़ सकती है कई परेशानी, जन्म तारीख से जानें किसे क्या नहीं करना? मूलांक 1 वाले नहीं जागें देर रात तक, झेलनी पड़ सकती है कई परेशानी, जन्म तारीख से जानें किसे क्या नहीं करना?
Next Article देवघर के श्रावणी मेला में इस बार हर चीज मिलेगी महंगी, दुकानदारों ने बढ़ाए दाम, देखें नयी रेट लिस्ट देवघर के श्रावणी मेला में इस बार हर चीज मिलेगी महंगी, दुकानदारों ने बढ़ाए दाम, देखें नयी रेट लिस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….
प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?