By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झूला झूले सिया राम झुलावे सखियां…अयोध्या में दिखा त्रेता की झलक, मणि पर्वत पर झूले का आनंद ले रहे सियाराम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > धर्म > झूला झूले सिया राम झुलावे सखियां…अयोध्या में दिखा त्रेता की झलक, मणि पर्वत पर झूले का आनंद ले रहे सियाराम
धर्म

झूला झूले सिया राम झुलावे सखियां…अयोध्या में दिखा त्रेता की झलक, मणि पर्वत पर झूले का आनंद ले रहे सियाराम

Last updated: 2024/08/09 at 6:15 AM
Share
4 Min Read
झूला झूले सिया राम झुलावे सखियां…अयोध्या में दिखा त्रेता की झलक, मणि पर्वत पर झूले का आनंद ले रहे सियाराम
SHARE

अयोध्या के ऐतिहासिक मणिपर्वत स्थल पर पखवाड़े भर चलने वाला सावन झूला मेला शुरू हो गया है. मणिपर्वत स्थल पर प्रमुख मंदिरों से सिया और राम के चल विग्रह रथों पर सुशोभित होकर आए, जबकि कनक भवन के कनक बिहारी जू कहांरों के कंधे पर सवार होकर पहुंचे. साथ चल रहे संत, धर्माचार्य और भक्त वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकते और धार्मिक जयघोष करते चल रहे थे. मेला स्थल पर वैदिक रीति से पूजन के बाद विग्रहों को विशालकाय वृक्षों पर पड़े झूलों पर सुशोभित कर दिया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के विग्रहों को झूला झुलाकर मधुर उपासना के गीतों से भक्तिमय वातावरण सृजित कर दिया.

अयोध्या के सावन मास का प्रसिद्ध मणिपर्वत मेला कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है. लाखों की संख्या में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मणि भगवान का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और इसके साथ ही अयोध्या के सभी मंदिरों में भगवान का झूलनोत्सव भी शुरू हो गया. सावन मास में मणि पर्वत मेले का अयोध्या में विशेष महत्व है. अयोध्या के सभी मंदिरों से भगवान की पालकी निकलती है और मणि पर्वत में भगवान मणि का दर्शन एवं भगवान मणि को झूला झुला कर वापस अपने मंदिरों में चले जाते हैं. प्रत्येक मंदिर में भगवान का झूला सज जाता है और उसी झूले में झुला कर प्रभु श्री राम व सीता जी की आराधना की जाती है.

अयोध्या ही नहीं, आस-पास के स्थानों में भी सबसे ऊंचाई पर स्थित मणि पर्वत किसी पहाड़ के समान है, जिस पर एक के ऊपर कई पेड़ क्रमबद्ध ऊंचाई में लगे हुए हैं. ठाकुर जी को झूला झुलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है और इस पावन मौके पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं.

झूले पर विराजते हैं…
प्राचीन मणिपर्वत पर अयोध्या के मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रह ने झूला झूला. इसी के साथ सभी मंदिरों में भगवान अपने स्थान से झूले पर विराजते हैं. ऐसी मान्यता है कि एक बार सावन में माता सीता अपने मायके नहीं जा पाईं, तो उनके लिए यहीं मणि पर्वत पर झूला डाला गया और यही माता सीता और मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने झूला झूला. तब से सावन मास में माँ सीता प्रभु श्री राम के साथ इसी मणि पर्वत पर झूला झूला करती थीं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस विश्व प्रसिद्ध सावन मेले के मौके पर अयोध्या पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कई जगह से रूट डायवर्जन भी किया गया है. सावन के मौके पर रामनगरी अयोध्या में आयोजित होने वाला यह मेला पखवारे भर चलेगा और देशभर से लाखों की संख्या में आए श्रद्धालु मंदिरों में हो रहे भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का आनंद लेंगे. श्रवण पूर्णिमा-रक्षा बंधन तक अयोध्या में उत्सव सा माहौल बना रहेगा.

You Might Also Like

पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

August 9, 2024 August 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नाग पंचमी पर सुबह ही कर लें ये काम, इस बार दुर्लभ संयोग, नाग देवता प्रसन्न होकर भर देंगे झोली नाग पंचमी पर सुबह ही कर लें ये काम, इस बार दुर्लभ संयोग, नाग देवता प्रसन्न होकर भर देंगे झोली
Next Article व‍िवाह दिन में होना चाहिए या फिर रात्र‍ि में? जगदगुरू शंकराचार्य ने बताया क्‍या है शास्‍त्रानुसार इसका सही न‍ियम व‍िवाह दिन में होना चाहिए या फिर रात्र‍ि में? जगदगुरू शंकराचार्य ने बताया क्‍या है शास्‍त्रानुसार इसका सही न‍ियम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश…..
जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को , पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाई, 2300 से अधिक जोड़े होंगे परिणय सूत्र आबद्ध….
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को , पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाई, 2300 से अधिक जोड़े होंगे परिणय सूत्र आबद्ध….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन…..
उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?