By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूस के इन इलाकों से तुरंत बाहर निकल जाएं भारतीय, दूतावास की एडवाइजरी; कहर बरपा रहा यूक्रेन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > रूस के इन इलाकों से तुरंत बाहर निकल जाएं भारतीय, दूतावास की एडवाइजरी; कहर बरपा रहा यूक्रेन…
विदेश

रूस के इन इलाकों से तुरंत बाहर निकल जाएं भारतीय, दूतावास की एडवाइजरी; कहर बरपा रहा यूक्रेन…

Last updated: 2024/08/15 at 10:51 AM
Share
4 Min Read
रूस के इन इलाकों से तुरंत बाहर निकल जाएं भारतीय, दूतावास की एडवाइजरी; कहर बरपा रहा यूक्रेन…
SHARE

भारतीय दूतावास ने रूस के ब्रायंस्क, बेलगोरोद और कुर्स्क क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों समेत अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से चले जाने को कहा है।

Contents
बेलगोरोद सीमा क्षेत्र में आपातकाल घोषित100 रूसी सैनिकों को पकड़ाइन क्षेत्रों से बाहर चले जाएं भारतीय

दूतावास ने रूस-यूक्रेन युद्ध के तेज होने के बाद इन क्षेत्रों में सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है।

भारत द्वारा एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है जब यूक्रेनी सैनिकों द्वारा अचानक सीमा पार से किए गए हमले के बाद हजारों रूसी इस क्षेत्र से भाग गए हैं।

बेलगोरोद सीमा क्षेत्र में आपातकाल घोषित

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक परामर्श में तीनों क्षेत्रों में “हाल ही में हुई सुरक्षा घटनाओं” का जिक्र किया गया है और भारतीय नागरिकों से आवश्यक सावधानी बरतने का आह्वान किया गया है।

हालांकि एडवाइजरी में रूसी और यूक्रेनी सेनाओं के बीच लड़ाई का कोई सीधा संदर्भ नहीं दिया गया है। यह सुरक्षा परामर्श रूस के बेलगोरोद सीमा क्षेत्र में आपातकाल घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद जारी किया गया।

100 रूसी सैनिकों को पकड़ा

यूक्रेन ने करीब दो हफ्ते पहले कुर्स्क क्षेत्र पर हमला किया था। इसके बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश की सेना बुधवार को एक से दो किलोमीटर तक क्षेत्र में आगे बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि 100 रूसी सैनिकों को पकड़ लिया गया है।

रूस के बेलगोरोद सीमा क्षेत्र में भी यूक्रेन की सेना की जबरदस्त गोलाबारी के कारण बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया, क्योंकि यूक्रेनी सेना लगातार दूसरे सप्ताह निकटवर्ती कुर्स्क क्षेत्र में सीमा पार से बड़े पैमाने पर घुसपैठ की कोशिश कर रही है।

इन क्षेत्रों से बाहर चले जाएं भारतीय

यूक्रेनी सेना द्वारा छह अगस्त को क्षेत्र में घुसपैठ शुरू करने के बाद पिछले शनिवार को कुर्स्क में आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘ब्रायंस्क, बेलगोरोद और कुर्स्क क्षेत्रों में हाल की सुरक्षा घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को आवश्यक सावधानी बरतने और अस्थायी रूप से इन क्षेत्रों से बाहर चले जाने का परामर्श किया जाता है।’’

इसने कहा कि जिन लोगों को मदद या मार्गदर्शन की आवश्यकता है, उनके लिए दूतावास ने एक ई-मेल और टेलीफोन नंबर जारी किया है।

भारतीय नागरिक किसी भी सहायता के लिए [email protected] पर मेल या +7 965 277 3414 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

रूस में लगभग 20,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं। फिलहाल यह तुरंत पता नहीं चल सका कि ब्रायंस्क, बेलगोरोड और कुर्स्क क्षेत्रों में कितने भारतीय रहते हैं।

सीमा पार से हमलों को लेकर यूक्रेन की रणनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। क्योंकि इससे पहले फरवरी 2022 में रूसी आक्रमण के बाद से यूक्रेन डिफेंसिव मोड में ही था।

यानी वह अपने देश के ही अंदर रूसी हमलों से खुद की रक्षा कर रहा था। अब यूक्रेन रूस में घुसकर हमले कर रहा है।

बेलगोरोड क्षेत्र में अधिकारियों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है, और हजारों रूसी अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार विदेशी सैनिकों ने रूसी क्षेत्र में प्रवेश किया है। यूक्रेनी सरकार का दावा है कि उसके पास लगभग 1,000 वर्ग किलोमीटर रूसी क्षेत्र पर नियंत्रण है।

हालांकि यूक्रेन ने साफ कहा है कि वह इन क्षेत्रों को अपने में मिलाने की कोई योजना नहीं बना रहा है।

The post रूस के इन इलाकों से तुरंत बाहर निकल जाएं भारतीय, दूतावास की एडवाइजरी; कहर बरपा रहा यूक्रेन… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 15, 2024 August 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article देश भर में आक्रोश है; कोलकाता रेप कांड पर इशारों में लाल किले से बोले पीएम मोदी…
Next Article OMR शीट अपलोड: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 में आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त OMR शीट अपलोड: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 में आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….
Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..
Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?