By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल
मध्यप्रदेशराज्य

रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल

Last updated: 2024/08/17 at 11:24 AM
Share
3 Min Read
रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल
SHARE

 खरगोन ।  देश भर में भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। व्यापारी वर्ग इस पर्व पर बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों का स्टॉक कर रहा है, वहीं जिला प्रशासन इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सतर्क है। खरगोन जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों, दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को देर शाम तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों के 20 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और खाद्य सामग्री के नमूने जमा किए। इन नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि नमूने अमानक पाए गए तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और प्रकरणों को जिला कलेक्टर के न्यायालय में भेजा जाएगा।

इस कार्रवाई के संदर्भ में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल आवास्या ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने संत सिंगाजी दूध डेयरी जैतापुर खरगोन से मावा, मैं. जोतुमल एंड ब्रदर्स रविंद्र नगर खरगोन से चॉकलेट, रूपश्री डेयरी और एवरफ्रेश तालाब चौक से लड्डू और मलाई बर्फी, जायका स्वीट्स मोहन टाकीज से मलाई बर्फी, निमाड़ कन्फेक्शनरी रविंद्र नगर से जेली और चॉकलेट, स्नेह दूध डेयरी रामपेठ मोहल्ला से घी, दीपक रेस्टोरेंट बस स्टैंड सनावद से मावा बर्फी, हरीओम स्वीट्स खरगोन रोड सनावद से मावा और मिल्क केक, गोपाल स्वीट्स बस स्टैंड सनावद से मावा कतली मलाई बर्फी और मिल्क केक, वल्लभा स्वीट्स तिलक पथ से मलाई बर्फी और मिल्क केक, जोधपुर स्वीट्स बिस्टान रोड से मावा और केसर पेड़ा का सैंपल जांच के लिए लिया है।

इसी के साथ, अधिकारियों की एक अन्य टीम ने बालाजी राजस्थानी स्वीट्स और नमकीन महेश्वर से मलाई बर्फी और पेड़ा, सियाराम स्वीट्स महेश्वर से मावा और मिल्क केक, श्री कृष्णा स्वीट्स महेश्वर से मावा कतली और मावा, संदीप टी स्टाल कतरगांव से मावा बर्फी, अम्रपाली स्वीट्स कसरावद से मावा, मयूर बेकरी  कसरावद से मावा कतली और मावा, बालाजी रेस्टोरेंट पिपल्या से मावा, बुरहानपुर मावा जलेबी बडवाह से मावा बाटी और मावा, मधुबन स्वीट्स बडवाह से पेड़ा, मलाई बर्फी और मिल्क केक के नमूने जांच के लिए जमा किए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जमा किए गए नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे जाएंगे। यदि जांच में नमूने अमानक पाए जाते हैं, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से लिया आशीर्वाद….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात….

श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….

राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति ने की सौजन्य भेंट….

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल कोल विद्रोह के महानायक वीर बुधु भगत की 234 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में हुए शामिल….

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article केबीसी 16: लोगों के दिलों में बसता शो, दर्शकों को मिल रही सपनों को पूरा करने की प्रेरणा केबीसी 16: लोगों के दिलों में बसता शो, दर्शकों को मिल रही सपनों को पूरा करने की प्रेरणा
Next Article भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से लिया आशीर्वाद….
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से लिया आशीर्वाद….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….
श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति ने की सौजन्य भेंट….
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति ने की सौजन्य भेंट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?