By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी
मध्यप्रदेशराज्य

भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी

Last updated: 2024/08/17 at 11:32 AM
Share
3 Min Read
भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी
SHARE

 उज्जैन ।    लाखों रुपए खर्च कर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। मंदिर की सुरक्षा को लेकर हमेशा कड़ी व्यवस्था की बात की जाती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन आवारा कुत्ते गणेश मंडपम में एक-दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि इन कुत्तों की लड़ाई से आसपास बैठे श्रद्धालु खुद को बचाने और कुत्तों को मंडपम से भगाने का प्रयास भी करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह वीडियो श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन सुबह होने वाली भस्म आरती के समय का है, जब श्रद्धालुओं को गणेश मंडपम के दौरान सीढ़ियों पर बिठाया जाता है। भस्म आरती के समय मंदिर में सुरक्षा कंपनी के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी के बावजूद गणेश मंडपम तक इन कुत्तों का पहुंच जाना श्रद्धालुओं की सुरक्षा में एक बड़ी चूक है। यह वीडियो भले ही 35 सेकंड का हो, लेकिन इसे देखकर साफ समझा जा सकता है कि आपस में लड़ते हुए ये कुत्ते इतने आक्रामक हो गए थे कि किसी भी श्रद्धालु को नुकसान पहुंचा सकते थे।

किसी ने पंछे से भगाया, तो कोई खुद ही भाग गया

वीडियो में दिखता है कि जब इन कुत्तों के बीच लड़ाई हो रही थी, तब कुछ श्रद्धालुओं ने उन्हें भगाने का प्रयास किया। कुछ ने पंछे निकालकर उन्हें डराने की कोशिश की, ताकि वे वहां से चले जाएं। लेकिन जब कुत्ते नहीं गए, तो वहां बैठे श्रद्धालु खुद ही उनसे दूर भाग गए।

पहले भी हो चुके हैं आवारा कुत्तों के हमले

महाकालेश्वर मंदिर के गणेश मंडपम तक आवारा कुत्तों के पहुंचने के सवाल पर सभी जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन यह मामला अत्यंत गंभीर है। पूर्व में भी अन्य राज्यों से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालु आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही दो महिला श्रद्धालुओं को आवारा कुत्तों ने निशाना बनाया था। इसके बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ा था, लेकिन कार्यवाही बंद होते ही फिर से आवारा कुत्ते महाकालेश्वर मंदिर में नजर आने लगे हैं।

जांच करवा रहा हूं

'वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में भी आया है। मैं इसकी जांच करवा रहा हूं कि यह आखिर कब का है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

– गणेश धाकड़, महाकाल मंदिर प्रशासक

You Might Also Like

गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी….

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल
Next Article खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….
गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..
खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह, मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?