By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्व चलाए जा रहे आपरेशन शंखनाद की सराहना की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्व चलाए जा रहे आपरेशन शंखनाद की सराहना की
छत्तीसगढ़राज्य

गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्व चलाए जा रहे आपरेशन शंखनाद की सराहना की

Last updated: 2024/08/22 at 8:50 PM
Share
3 Min Read
गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्व चलाए जा रहे आपरेशन शंखनाद की सराहना की
SHARE

जशपुरनगर

गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्व चलाए जा रहे आपरेशन शंखनाद की सराहना की है। इंटरनेट मिडिया (फेसबुक) में किए गए पोस्ट में उन्होनें इस आपरेशन के दौरान तस्करी में लिप्त,जब्तशुदा 13 वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई की भी प्रशंसा की है। गुरूवार को छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंर्तराज्यीय सीमा पर स्थित लोदाम थाना में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आपरेशन शंखनाद का उद्देश्य झारखंड के बूचड़ खाने के लिए किए जाने वाले मवेशियों की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाना है।

उन्होनें बताया कि इस अभियान के अंर्तगत राजसात की कार्रवाई गौ तस्करी के 10 मामलों में जब्त किए गए 13 वाहनों पर की गई है। जब्तशुदा वाहनों की नीलामी के लिए कलेक्टर से अनुमति मांगी गई थी जिसे कलेक्टर डा रवि मित्तल ने स्वीकृति दे दी है। उन्होनें बताया कि आपरेशन शंखनाद को मिल रही सफलता पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से उनकी दूरभाष पर चर्चा हुई है। इस दौरान गृहमंत्री ने पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए सराहना की है। जिले में इस साल जनवरी से आपरेशन शंखनाद चलाया जा रहा है।

इन 8 माह के दौरान पुलिस ने इस विशेष अभियान के अंर्तगत 36 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 43 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान जशपुर पुलिस ने तस्करों द्वारा बूचड़खाना ले जाए जा रहे 67 गौवंशजों को तस्करो से मुक्त कराया है। एसपी ने बताया कि बीते 8 माह के दौरान जिले में 26 वाहन तस्करों से जब्त किए गए हैं। इन वाहनों को कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के अंर्तगत राजसात करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिख कर अनुरोध किया गया था।

कलेक्टर ने 13 वाहनों को राजसात कर नीलाम करने की अनुमति दे दी है। शेष वाहनों के लिए राजसात की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। एसपी ने कहा कि जशपुर पुलिस का लक्ष्य मवेशी तस्करों का आर्थिक तंत्र को तोड़ना है ताकि तस्करी को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। उन्होनें बताया कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ थाना और चौकी प्रभारियों को मवेशी,नशीले पदार्थो की तस्करी,जुआ के विरूद्व कार्रवाई करने की सख्त निर्देश दिया गया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..

युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…

सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….

सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत….

August 22, 2024 August 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान नक्सल ऑपरेशन एवं नक्सल समस्या समाधान की समीक्षा ली बैठक शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान नक्सल ऑपरेशन एवं नक्सल समस्या समाधान की समीक्षा ली बैठक
Next Article पैर फिसलने से ट्रेन के पहिए के नीचे आया युवक का पैर, कटकर हुआ अलग, सेना में जाने का सपना टूटा पैर फिसलने से ट्रेन के पहिए के नीचे आया युवक का पैर, कटकर हुआ अलग, सेना में जाने का सपना टूटा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..
मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…
युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….
सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..
सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?