By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पैर फिसलने से ट्रेन के पहिए के नीचे आया युवक का पैर, कटकर हुआ अलग, सेना में जाने का सपना टूटा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > पैर फिसलने से ट्रेन के पहिए के नीचे आया युवक का पैर, कटकर हुआ अलग, सेना में जाने का सपना टूटा
मध्यप्रदेशराज्य

पैर फिसलने से ट्रेन के पहिए के नीचे आया युवक का पैर, कटकर हुआ अलग, सेना में जाने का सपना टूटा

Last updated: 2024/08/22 at 9:00 PM
Share
2 Min Read
पैर फिसलने से ट्रेन के पहिए के नीचे आया युवक का पैर, कटकर हुआ अलग, सेना में जाने का सपना टूटा
SHARE

 गुना ।   गुना रेलवे स्टेशन के पास बांसखेड़ी आउटर पर गुरुवार को एक दर्दनाक और हृदय विदारक हादसा सामने आया है। ट्रेन से सफर कर रहे एक युवक का पैर दुर्घटनावश ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया। जब तक यात्री युवक को बचाने का प्रयास करते, तब तक उसका पैर कटकर अलग हो चुका था। पुलिस ने घायल युवक को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर जिला निवासी दीपांशु गुप्ता साबरमती एक्सप्रेस से अहमदाबाद जा रहे थे। गुरुवार दोपहर होने से पहले ट्रेन गुना रेलवे स्टेशन से पहले बांसखेड़ी आउटर पर रुककर अपने सिग्नल का इंतजार कर रही थी। बोगी में गर्मी लगने की वजह से दीपांशु सहित कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर पटरियों के किनारे टहलने लगे।

थोड़ी देर बाद जैसे ही ट्रेन गुना रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ी आनन-फानन में दीपांशु ने बोगी में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन फिसलने की वजह से उनका एक पैर पहिए के नीचे चला गया और लगभग घुटने तक कटकर अलग हो गया। हादसा इतना वीभत्स था कि इसे देखने वाले यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत रेलवे और एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दीपांशु को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि दीपांशु गुप्ता मध्यम निम्नवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। वह भारतीय सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अपना पैर खो देने की वजह से दीपांशु का सपना अब साकार नहीं हो सकेगा, जिसका गम दीपांशु की आंखों में साफ देखा जा रहा है। वह अस्पताल में चिकित्सकों के अलावा मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अपने भविष्य को लेकर कई बार भावुक हुआ। हालांकि चिकित्सकों ने उसे दिलासा दिया और किसी तरह उसे संभालने का प्रयास किया।
 

You Might Also Like

मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..

युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…

सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….

सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत….

August 22, 2024 August 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्व चलाए जा रहे आपरेशन शंखनाद की सराहना की गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्व चलाए जा रहे आपरेशन शंखनाद की सराहना की
Next Article सभापति प्रमोद दुबे से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा दल के पार्षद सभापति प्रमोद दुबे से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा दल के पार्षद
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..
मुख्यमंत्री से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…
युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….
सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..
सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?