By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कल के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कल के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेशराज्य

भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कल के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Last updated: 2024/08/30 at 11:00 PM
Share
3 Min Read
भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कल के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
SHARE

भोपाल ।    मध्य प्रदेश में मौसम का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को भोपाल समेत प्रदेश के 13 जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग ने आगे के लिए भी 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार अशोकनगर, दक्षिणी सीहोर, नर्मदापुरम पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दक्षिणी सागर, दक्षिणी रायसेन, श्योपुर कलां, टीकमगढ़, छतरपुर, जबलपुर, बालाघाट, दतिया में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। दमोह, डिंडोरी के साथ-साथ भोपाल, उत्तरी सीहोर, उत्तरी रायसेन, सागर, विदिशा, गुना, राजगढ़, शाजापुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होगी। निवाड़ी, खजुराहो, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, सीधी, सिंगरौली, अनुपपुर अमरकंटक, कटनी, मंडला, सिवनी, पांढुर्ना पेंच, बैतूल सहित शहडोल, उमरिया, रीवा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, हरदा, देवास, इंदौर, धार, उज्जैन, आगर मालवा में बिजली चमकने के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है।

जाने आज कहां कितनी हुई बारिश 

शुक्रवार को नर्मदापुरम में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश दर्ज हुई। मंडला और उमरिया में 1-1 इंच, नौगांव, टीकमगढ़, खजुराहो, छिंदवाड़ा और इंदौर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया। इसी तरह बैतूल, शिवपुरी, उज्जैन, नरसिंहपुर और सतना जिले में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम का नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। यह 2 दिन राज्य के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तेज बारिश कराएगा।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में होगी तेज बारिश 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि एक मानसून ट्रफ प्रदेश के शिवपुरी, सीधी से होकर बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया में मर्ज हो रहा है। एक-दो दिन बाद यह असर दिखाते हुए आगे बढ़ेगा। इसकी वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया प्रदेश में अब तक 33.6 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 90 फीसदी है। 3.7 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। मंडला और सिवनी ऐसे जिले हैं, जहां 45-46 इंच पानी गिर चुका है, जबकि रीवा में सबसे कम 22.3 इंच बारिश ही हुई है। सितंबर में भी अच्छी बारिश का अनुमान है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..

August 30, 2024 August 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर
Next Article विद्युत चोरी में आरोपियों को 1-1 लाख रूपये से अधिक के अर्थ दंड सहित 3-3 माह का कठोर कारावास विद्युत चोरी में आरोपियों को 1-1 लाख रूपये से अधिक के अर्थ दंड सहित 3-3 माह का कठोर कारावास
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?