By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज की दुनिया में आसान नहीं भारत जैसी नीति रखना, फिर मोदी के मुरीद हुए पुतिन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > आज की दुनिया में आसान नहीं भारत जैसी नीति रखना, फिर मोदी के मुरीद हुए पुतिन…
देश

आज की दुनिया में आसान नहीं भारत जैसी नीति रखना, फिर मोदी के मुरीद हुए पुतिन…

Last updated: 2024/01/27 at 11:26 AM
Share
4 Min Read
आज की दुनिया में आसान नहीं भारत जैसी नीति रखना, फिर मोदी के मुरीद हुए पुतिन…
SHARE

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने ‘स्वतंत्र’ विदेश नीति को आगे बढ़ाने के लिए भारत को श्रेय दिया। पुतिन ने कहा कि आज की दुनिया में ऐसा करना आसान बात नहीं है। रूसी मीडिया नेटवर्क रशिया टुडे (आरटी) ने अपनी रिपोर्ट में पुतिन के हवाले से ये बात कही।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन गुरुवार को ‘रूसी छात्र दिवस’ के मौके पर कलिनिनग्राद क्षेत्र में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे।

राष्ट्रपति पुतिन ने बातचीत के दौरान कहा, “इस समय दुनिया में आर्थिक विकास और वृद्धि सबसे उच्चतम दर भारत की है। ऐसा मौजूदा प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) की लीडरशिप क्षमता के कारण भी है। उनके नेतृत्व में ही भारत इस गति तक पहुंचा।” 

पुतिन ने कहा, “हमारा देश भारत और उसकी लीडरशिप पर भरोसा कर सकता है। इसकी वजह है। दरअसल हमें इस बात पर पूरा भरोसा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कभी भी रूस के खिलाफ खेल नहीं करेगा।”

उन्होंने कहा, “भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति अपना रहा है, जो आज की दुनिया में आसान नहीं है। लेकिन, 1.5 अरब की आबादी वाले भारत को ऐसा करने का पूरा अधिकार है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, उस अधिकार को साकार किया जा रहा है।” पुतिन ने कहा, “यह कोई दिखावा नहीं है। यह हमारे एक साथ काम करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इससे हम यह पूर्वानुमान लगा सकते हैं कि लंबे समय में हमारे भागीदार कैसा बर्ताव करेंगे।”

भारत और रूस के दशकों पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए पुतिन ने कहा कि दोनों देशों ने हमेशा से एक-दूसरे पर भरोसा किया है और जरूरत के समय साथ भी दिया है। पहले भी दोनों देशों के अच्छे संबंध थे और आज भी हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की योजनाओं खासतौर से ‘मेक इन इंडिया’ की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ बड़े पैमाने पर सफलता हासिल कर रहा है और हमारा देश सबसे बड़ा विदेशी निवेशक बनकर भारत में अपना विश्वास दिखा रहा है।” 

पुतिन ने कहा कि हम अपने भारतीय मित्रों के साथ मिलकर इन सभी योजनाओं को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेश रूस से आया है।

हमारी कंपनी रोसेनेफ्ट द्वारा एक तेल रिफाइनरी, गैस स्टेशनों का एक नेटवर्क, एक बंदरगाह इत्यादि के अधिग्रहण में 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया गया था।

उन्होंने भारत की विविध संस्कृति और रूस में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता के बारे में भी बात की। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत एक महान संस्कृति वाला देश है। यह विविधतापूर्ण और तमाम रंगों को संजोय है। रूस शायद दुनिया भर की उन कम जगहों में से है जहां भारतीय फिल्में राष्ट्रीय टेलीविजन पर दिखाई जाती हैं।

बता दें कि 15 जनवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने भविष्य में व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखने पर सहमति जतायी और अपने-अपने देश में आगामी राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों में एक-दूसरे की सफलता की कामना की।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की रूस यात्रा के कुछ सप्ताह बाद पुतिन और मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत की। जयशंकर की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आधुनिक हथियारों के निर्माण सहित सैन्य और तकनीकी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। पुतिन और मोदी की बातचीत के बाद क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय) ने बताया, ”दोनों पक्षों ने व्यक्तिगत संबंध जारी रखने पर सहमति जताई।”

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

January 27, 2024 January 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली… रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली…
Next Article सुप्रीम कोर्ट पहुंचा HC के जजों का टकराव, CJI की अगुआई वाली पीठ करेगी सुनवाई… सुप्रीम कोर्ट पहुंचा HC के जजों का टकराव, CJI की अगुआई वाली पीठ करेगी सुनवाई…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?