By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा HC के जजों का टकराव, CJI की अगुआई वाली पीठ करेगी सुनवाई…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > सुप्रीम कोर्ट पहुंचा HC के जजों का टकराव, CJI की अगुआई वाली पीठ करेगी सुनवाई…
देश

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा HC के जजों का टकराव, CJI की अगुआई वाली पीठ करेगी सुनवाई…

Last updated: 2024/01/27 at 11:32 AM
Share
3 Min Read
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा HC के जजों का टकराव, CJI की अगुआई वाली पीठ करेगी सुनवाई…
SHARE

कलकत्ता हाई कोर्ट में दो जजों के बीच के टकराव को लेकर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी जिसमें जस्टिस संजीव खन्ना, बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत औऱ जस्टिस अनिरुद्ध बोस शामिल हैं।

बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने ही एक साथी जज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए शनिवार को सुनवाई की तारीख निश्चित की। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह 10:30 बजे मामले की सुनवाई शुरू होगी। दरअसल कलकत्ता हाई कोर्ट में 24 जनवरी को एक याचिका पर सुनवाई हुई।

यह याचिका जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की सिंगल जज बेंच के सामने पेश की गई। याचिका पश्चिम बंगाल में मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए फर्जी जाति प्रमाणपत्र जारी करने से जुड़ी थी।

जस्टिस गंगोपाध्याय ने आदेश दिया कि राज्य की पुलिस इससे जुड़े जांच के पेपर सीबीआई को सौंप दें और आगे की जांच सीबीआई करेगी। 

उसी दिन थोड़ी देर बाद यह मामला दूसरी खंड पीठ के सामने पेश कर दिया गया। खंड पीठी की अगुआई जस्टिस सोमेन सेन कर रहे थे। इस खंडपीठ ने सिंगल जज बेंच का फैसला बदल दिया और कहा कि इसमें सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।

इसके बाद जस्टिस अभिजीत ने जस्टिस सोमेन पर गंभीर आरोप लगा दिए। उन्होंने सांकेतिक रूप से कहा कि उनका संपर्क टीएमसी से है।

हालांकि जस्टिस गंगोपाध्याय ने सीधा टीएमसी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि वह अपने निजी फायदे या फिर किसी नेता के फायदे के लिए इस तरह का फैसला सुना रहे हैं। 

जस्टिस अभिजीत ने अपने फैसले की कॉपी कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सीजेआई को भेजने का भी आदेश दिया था। खंड पीठ के सामने बंगाल सरकार ने मौखिक अनुरोध किया था। इसपर ही खंड पीठ ने जस्टिस गंगोपाध्याय के आदेश पर स्थगन आदेश दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने गुरुवार को सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर भी रद्द कर दी। 

जस्टिस गंगोपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस मामले में उसे ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने 2021 में ही उनके ट्रांसफर की सिफारिश की थी, बावजूद इसके वह कलकत्ता हाई कोर्ट में हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जस्टिस सेन ने जस्टिस अमृता सिन्हा को अपने चैंबर में बुलाया था और कहा था कि अभिषेक बनर्जी का अच्छा राजनीतिक भविष्य है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट जस्टिस गंगोपाध्याय की भी एक बार खिंचाई कर चुका है। उन्होंने कोर्ट में चल रहे मामले के बारे में प्रेस से बात की थी जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई थी।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

January 27, 2024 January 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आज की दुनिया में आसान नहीं भारत जैसी नीति रखना, फिर मोदी के मुरीद हुए पुतिन… आज की दुनिया में आसान नहीं भारत जैसी नीति रखना, फिर मोदी के मुरीद हुए पुतिन…
Next Article रायपुर : प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट, देश की आन बान शान का दिखा जज्बा… रायपुर : प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट, देश की आन बान शान का दिखा जज्बा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?