By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्राजील के ग्रामाडो में विमान हादसा, 10 की मौत और 15 घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > ब्राजील के ग्रामाडो में विमान हादसा, 10 की मौत और 15 घायल
विदेश

ब्राजील के ग्रामाडो में विमान हादसा, 10 की मौत और 15 घायल

News Desk
Last updated: 2024/12/23 at 11:55 AM
News Desk
Share
3 Min Read
ब्राजील के ग्रामाडो में विमान हादसा, 10 की मौत और 15 घायल
SHARE

ब्राजील। ब्राजील में रविवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह हादसा ग्रामाडो सेरा गौचा में हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक छोटा विमान एक घर की चिमनी से टकराने के बाद एक इमारत की दूसरी मंजिल से जा भिड़ा और बाद में एक दुकान पर गिर गया। हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी मुताबिक जमीन पर मौजूद कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

कोई यात्री जीवित नहीं बचा
रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने एक्स पर लिखा कि ग्रामाडो शहर में हुए हादसे में कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा। विमान में 9 यात्रियों को ले जाने की क्षमता थी। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालय ने जानकारी दी है कि 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें अधिकांश दुर्घटना की वजह से लगी आग और धुएं की चपेट में आए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे।

ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक विमान एक घर की चिमनी से टकराया। इसके बाद एक इमारत की दूसरी मंजिल से जा भिड़ा। बाद में एक फर्नीचर दुकान के ऊपर जा गिरा। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे को हटाया जा रहा है।

पर्यटन शहर के तौर पर ग्रामाडो की पहचान
ग्रामाडो सेरा गौचा की पहचान एक पर्यटन केंद्र के तौर पर होती है। यह शहर पहाड़ों में बसा है। ब्राजील के पर्यटकों के बीच ग्रामाडो काफी लोकप्रिय है। ठंड के मौसम में यहां पर्यटकों का तांता लगता है। क्रिसमस से पहले यहां पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। इसी साल ग्रामाडो ने भीषण बाढ़ का भी सामना किया था। बाढ़ में दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवाई तो वहीं बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा था।

ब्राजील में बस हादसे में 35 की मौत
शनिवार की सुबह ब्राजील में मिनास गेरैस राज्य के लाजिन्हा शहर के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 35 लोगों की जान गई है। 13 घायलों को टेओफिलो ओटोनी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी। इसमें कुल 45 यात्री सवार थे। टायर फटने की वजह से बस बेकाबू हो गई और एक ट्रक से जा भिड़ी। एक कार भी बस की चपेट में आई। मगर गनीमत रही कि इसमें सवार तीनों व्यक्ति सकुशल हैं।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

News Desk December 23, 2024 December 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी न शामिल करने पर किया विरोध केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी न शामिल करने पर किया विरोध
Next Article ‘टैक्स’ से मप्र सरकार को हो रही भरपूर कमाई ‘टैक्स’ से मप्र सरकार को हो रही भरपूर कमाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?