By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पुलिस प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति के मदद के लिए तत्पर है-पुलिस अधीक्षक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > पुलिस प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति के मदद के लिए तत्पर है-पुलिस अधीक्षक
छत्तीसगढ़राज्य

पुलिस प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति के मदद के लिए तत्पर है-पुलिस अधीक्षक

News Desk
Last updated: 2024/12/24 at 8:21 PM
News Desk
Share
4 Min Read
पुलिस प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति के मदद के लिए तत्पर है-पुलिस अधीक्षक
SHARE

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आगामी क्रिसमस और नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 24 दिसंबर 2024 को कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के दौरान पुलिस विभाग की भी समीक्षा हुई, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने इस बैठक में सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विशेष निर्देश दिए और सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा।

बैठक में 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस और 31 दिसंबर 2024 व 1 जनवरी 2025 के नए साल के जश्न के दौरान संभावित उल्लंघनों को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर हुड़दंग, सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार, और बिना अनुमति के पार्टी जैसे कार्यों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से होटल और रेस्टोरेंट्स को रात 1 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी पार्टी के आयोजन के लिए आयोजकों को उचित लाइसेंस और टिकट की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब वितरण पर कठोर नजर रखी जाएगी। यदि कोई होटल या आयोजन स्थल बिना लाइसेंस के शराब परोसता पाया गया, तो संबंधित पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होगी। इसी के साथ कलेक्टर ने नशीले पदार्थों और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोपटा एक्ट के तहत कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पान ठेलों तथा स्कूल, कॉलेज, अस्पताल परिसर के शासकीय कार्यालयों की सौ मीटर के दायरे संचालित दुकानों पर लगातार कार्रवाई करते हुए 200 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना पर जोर दिया। चिरमिरी क्षेत्र में साप्ताहिक संयुक्त जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओ, सीएसपी, और डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण, दुकानों के बाहर सामान रखने और बख्तमीजी करने वालों पर कार्रवाई करेगी। सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

इन बैठकों के माध्यम से जनता को जागरूक करने और प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। हाल ही में मनेंद्रगढ़ के तहसीलदार पर हुए हमले का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को सतर्क रहना होगा। इसके अलावा, जिले में हो रही गांजा और शराब तस्करी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की जांच को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने धारा 304, 379, 457 और 380 जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस और प्रशासन  जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी त्योहारों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।

You Might Also Like

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

हर आंगन में समृद्धि की नई उम्मीद: समग्र डेयरी विकास योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री रामविचार नेताम…..

News Desk December 24, 2024 December 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खड़गे और राहुल गांधी ने एनएचआरसी के अध्यक्ष और सदस्यों के चयन पर असहमति जाहिर की  खड़गे और राहुल गांधी ने एनएचआरसी के अध्यक्ष और सदस्यों के चयन पर असहमति जाहिर की 
Next Article धान लोडिंग के दौरान ट्रक से गिरकर हमाल की मौत धान लोडिंग के दौरान ट्रक से गिरकर हमाल की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….
साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….
सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?