By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AAP की नई योजना: पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगा 18,000 रुपये मासिक भत्ता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > AAP की नई योजना: पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगा 18,000 रुपये मासिक भत्ता
राज्य

AAP की नई योजना: पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगा 18,000 रुपये मासिक भत्ता

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 11:40 AM
News Desk
Share
6 Min Read
AAP की नई योजना: पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगा 18,000 रुपये मासिक भत्ता
SHARE

दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा करते हुए कहा कि देश में पहली बार हम उनकी सहायता के लिए योजना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और वहां पुजारियों-ग्रंथियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। AAP कार्यकर्ता और नेता शहर भर के अन्य मंदिरों और गुरुद्वारों में भी पंजीकरण की शुरुआत करेंगे। हालांकि पूर्व सीएम ने पंजीकरण प्रक्रिया के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं बताए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मानदेय का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण की संख्या प्रक्रिया पूरी होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी। योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा।

योजना के एलान के बाद पूर्व सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि BJP से हाथ जोड़कर विनती है कि जैसे उन्होंने हमारी महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को रोकने का प्रयास किया, कम से कम पुजारियों और ग्रंथियों के लिए शुरू की जा रही इस योजना को रोकने की कोशिश न करे। ऐसा करने से BJP को बहुत बड़ा पाप लगेगा। पुजारी और ग्रंथी हमारे और भगवान के बीच में एक ब्रिज का काम करते हैं। यह योजना समाज के प्रति उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उनके प्रयासों के प्रति श्रद्धांजलि है।

पुजारियों और ग्रंथियों की सेवा के प्रति सम्मान : आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जब AAP की फिर से सरकार बनेगी तो मंदिर के पुजारी और गुरुद्वारा के ग्रंथी को 18,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। ये लोग पीढि़यों से हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचाए हुए हैं और आगे बढ़ा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का फैसला न केवल पुजारियों और ग्रंथियों की सेवा के प्रति सम्मान है, बल्कि हमारी विरासत को संरक्षित करने का संकल्प भी है।

पुजारियों व ग्रंथियों को भी धोखा दे रहे हैं केजरीवाल : सचदेवा

पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर प्रदेश BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल पर पुजारियों और ग्रंथियों के धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब एक हारे हताश सुल्तान हैं। जो रोज नई लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं ताकि सत्ता में बने रह सकें। दिल्ली के विकास, मुख्यमंत्री बंगला निर्माण में घोटाला, एक बोतल पर एक बोतल मुफ्त शराब पर सवाल उठा रहे है। दिल्ली BJP अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब जितनी भी घोषणाएं कर लें दिल्ली वाले उनका यकीन नही करने वाले।

सचदेवा ने कहा कि महिला सम्मान, संजीवनी योजना जैसे छलावे के बाद अब पुजारी- ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की गई है। BJP पुजारी प्रकोष्ठ लंबे समय से वेतन भत्ते की मांग करता है। सरकार पर पुजारियों एवं ग्रंथियों के लिए वेतन देने का दबाव बनाया।  पुजारियों और ग्रंथियों को भी धोखे का शिकार केजरीवाल बना रहे हैं। सवाल यह है कि चुनावों से ठीक पहले ही क्यों आई इनकी याद। हिंदू विरोधी होने और सिर्फ इमामों को वेतन देने वाले केजरीवाल पुजारियों को धोखा दे रहे है। हैरानी की बात यह है कि वह मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को भी धोखा देने से नहीं हिचक रहे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का विरोध किया था। अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को दिल्ली में बसाया।

पुजारियों को वेतन देने का वादा चुनावी स्टंट

BJP नेता प्रवेश वर्मा ने पुजारियों और ग्रंथियों को वेतन देने के AAP के वादे को चुनावी स्टंट करार दिया है। वर्मा ने केजरीवाल पर चुनाव से पहले धर्म को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हार सामने होती है, तब केजरीवाल को पुजारियों की याद आ रही है। पिछले 10 साल में उन्होंने केवल मस्जिदों के मौलवियों और एक खास धर्म को वोट बैंक के लिए तवज्जो दी।

वर्मा ने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने करदाताओं के पैसे से मस्जिद के मौलवियों और उनके सहायकों पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। हर मस्जिद को प्रति माह 50,000 रुपये दिए, लेकिन मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को नजरअंदाज किया। यह केवल एक राजनीतिक छलावा है। वह इसे पूरा नहीं करेंगे।

धर्म की राजनीति कर रही AAP : यादव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर BJP की राह पर चलते हुए धर्म की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक सम्मान राशि देने की घोषणा की है, जबकि दिल्ली की मस्जिदों के 150 पंजीकृत इमामों, 58 मुअज्जिनों और 2,000 से अधिक गैर-पंजीकृत इमामों और मुअज्जिनों का वेतन पिछले 17 महीनों से लंबित है।  यादव ने कहा कि केजरीवाल की पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना धार्मिक सहानुभूति हासिल कर वोट बटोरने का प्रयास है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तीन से छह जनवरी तक हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, शीतलहर का बढ़ेगा असर तीन से छह जनवरी तक हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, शीतलहर का बढ़ेगा असर
Next Article चिराग और नीतिश की नजदीकियां, क्या बिहार में कोई नया गुल खुलाएगी चिराग और नीतिश की नजदीकियां, क्या बिहार में कोई नया गुल खुलाएगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?