By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तीन से छह जनवरी तक हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, शीतलहर का बढ़ेगा असर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > तीन से छह जनवरी तक हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, शीतलहर का बढ़ेगा असर
देश

तीन से छह जनवरी तक हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, शीतलहर का बढ़ेगा असर

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 11:38 AM
News Desk
Share
4 Min Read
तीन से छह जनवरी तक हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, शीतलहर का बढ़ेगा असर
SHARE

नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से होने जा रही है। जनवरी के पहले हफ्ते में दो पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। इसके बाद लगभग देश के तीन चौथाई भागों में सर्द हवाओं का विस्तार हो जाएगा।

जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं बिहार-झारखंड तक गलन बढ़ेगी। तेलंगाना-महाराष्ट्र तक असर देखा जाएगा। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

पहाड़ों पर तीन से छह जनवरी के बीच हो सकती है बर्फबारी 
मौसम से संबंधित एजेंसी स्काइमेट ने बताया है कि पहली जनवरी से छह जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ों पर लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने की स्थिति बन चुकी है। इससे पहाड़ों पर तीन से छह जनवरी के बीच भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके पहले तीन दिनों तक बारिश के असर से उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

कुछ दिनों में इन राज्यों में साफ होगा मौसम 
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर भी रहेगा, किंतु एक-दो दिनों में जैसे ही हवा की गति बढ़ेगी, वैसे ही कोहरा छंट जाएगा। मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी। इससे दो एवं तीन जनवरी के बीच मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, मगर पश्चिमी विक्षोभ का असर होते ही तीन-चार जनवरी की रात से तापमान फिर गिरने लग जाएगा। इसी दौरान पहाड़ियों के तलहटी क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने लगेगी।

हरिद्वार-ऋषिकेश में हो सकती है बारिश 
तीन से छह जनवरी के बीच हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी की संभावना है। कुल्लू, मनाली, शिमला में भी भारी बर्फबारी के संकेत हैं। इसका असर नीचे के इलाकों जैसे हरिद्वार और ऋषिकेश तक देखा जा सकता है। यहां बर्फबारी नहीं, मगर बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते से हवाओं में ठंडक बढ़ने के चलते पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात में पाला गिरने के आसार हैं।

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? 
किंतु दिन में धूप निकलेगी। कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। बिहार और झारखंड में भी सर्द हवा चलेगी। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में मौसम साफ रहेगा। धूप निकलेगी मगर सर्द हवा चलती रहेगी। इस बार के हिमपात का असर तेलंगाना और महाराष्ट्र तक देखा जाएगा। मुंबई में भी तापमान गिरेगा।

आमतौर पर पहाड़ों पर बर्फबारी होती है तो उसका असर मैदानी इलाकों तक होता है। तापमान गिरने लगता है, लेकिन इस बार की बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, क्योंकि हवा की दिशा में परिवर्तन हो जाएगा।

अभी जो हवाएं उत्तर से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर आ रही हैं, वह पश्चिमी विक्षोभ के असर से विपरीत दिशा में बहने लगेंगी। इससे दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, किंतु उसके बाद मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी और बारिश की शुरुआत होगी तो तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी ने गांवों में पढ़ने और चर्चा की परंपरा विकसित करने पर दिया जोर पीएम मोदी ने गांवों में पढ़ने और चर्चा की परंपरा विकसित करने पर दिया जोर
Next Article AAP की नई योजना: पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगा 18,000 रुपये मासिक भत्ता AAP की नई योजना: पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगा 18,000 रुपये मासिक भत्ता
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?