By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक…
विदेश

प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक…

Last updated: 2024/02/24 at 3:30 AM
Share
3 Min Read
प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक…
SHARE

गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान ने कंगाली की हालत में आम चुनाव कराए। चुनाव के बाद अभी सरकार बनी नहीं कि पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री एक बार फिर आईएमएफ की शरण में पहुंचने वाले हैं।

ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान की आने वाली सरकार अपना बकाया अरबों का कर्ज चुकाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कम से कम 6 अरब डॉलर का नया कर्ज मांगने वाली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान आईएमएफ के साथ इस फंड के लिए बातचीत करने चाहेगा। दोनों पक्षों के बीच यह बातचीत मार्च या अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।  

पाकिस्तान पिछली गर्मियों में आईएमएफ के लोन की बदौलत डिफॉल्टर होने से बच गया, अब आईएमएफ का प्रोग्राम अगले महीने समाप्त हो रहा है।

पाकिस्तान डिफॉल्टर न हो जाए इसके लिए नई सरकार 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए आईएमएफ के साथ फिर से संपर्क साधेगी।

बेलआउट से पहले पाकिस्तान को आईएमएफ की कई मांगों को अमल में लाना पड़ा और अपनी नीतियों में बदलाव करना पड़ा।

जिसके लिए पाकिस्तान को अपने बजट संशोधित करना पड़ा। इस कड़ी में लोन के ब्याज दर में बढ़ोतरी और बिजली और प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल थी।

पाकिस्तान में किसकी बनेगी सरकार?
पाकिस्तान के दो बड़े राजनीतिक दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज (पीएमएल-एन) के बीच आम चुनाव के बाद आखिरकार गठबंधन सरकार पर सहमति बनी गयी है।

पाकिस्तान में गत आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में मतदाताओं ने पाकिस्तानी संसद के निचले सदन के लिए 266 उम्मीदवारों को चुना है।

ये लोग नये प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे और प्रांतीय असेंबली प्रांतीय प्रमुखों का चुनाव करेगीं।

जियो न्यूज’ ने बताया कि पीएमएल-एन के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दोनों दलों की समन्वयक समिति के मंगलवार को समझौते पर सहमत होने के बाद एक और कार्यकाल के लिए नामित होंगे।

जबकि पीपीपी के पूर्व अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति पद के लिए नामित होंगे।

सत्ता साझा करने के फार्मूले के अनुसार पीपीपी शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी लेकिन राष्ट्रपति कार्यालय सहित शीर्ष संवैधानिक पद प्राप्त कर सकती है।

पीपीपी को अन्य चीजों के अलावा विशेष रूप से, राष्ट्रपति पद, सीनेट का अध्यक्ष पद, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री और नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष के पद मिलेंगे, जबकि पीएमएल-एन को प्रधानमंत्री कार्यालय, नेशनल असेंबली अध्यक्ष का पद और विधानसभा, सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के लिए राज्यपालों को नामित करने का अधिकार मिलेगा।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

February 24, 2024 February 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पत्नी के वर्क फ्रॉम होम का गलत फायदा, शख्स ने कमा लिए लाखों डॉलर; फिर हुआ कुछ ऐसा… पत्नी के वर्क फ्रॉम होम का गलत फायदा, शख्स ने कमा लिए लाखों डॉलर; फिर हुआ कुछ ऐसा…
Next Article बैरिकेंडिंग, लोहे की कीलें हटाई जाएं, अकाउंट्स भी करें अनब्लॉक; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन… बैरिकेंडिंग, लोहे की कीलें हटाई जाएं, अकाउंट्स भी करें अनब्लॉक; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?