By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बैरिकेंडिंग, लोहे की कीलें हटाई जाएं, अकाउंट्स भी करें अनब्लॉक; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > बैरिकेंडिंग, लोहे की कीलें हटाई जाएं, अकाउंट्स भी करें अनब्लॉक; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन…
देश

बैरिकेंडिंग, लोहे की कीलें हटाई जाएं, अकाउंट्स भी करें अनब्लॉक; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन…

Last updated: 2024/02/24 at 3:44 AM
Share
5 Min Read
बैरिकेंडिंग, लोहे की कीलें हटाई जाएं, अकाउंट्स भी करें अनब्लॉक; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन…
SHARE

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दाखिल कर केंद्र सरकार को अपनी मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन कर रहे किसानों की उचित मांगों पर विचार करने का आदेश देने की मांग की गई है।

याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के अधिकारों का हनन करने का भी आरोप लगाया है। 

याचिका में बैरिकेडिंग, लोहे की कीलें आदि की भी हटाने की मांग की गई है, जबकि किसान संगठनों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी अनब्लॉक करने की मांग की गई है। 

याचिका में दावा किया गया है कि किसान संगठनों द्वारा अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद केंद्र और कुछ राज्यों ने चेतावनी जारी की है और दिल्ली की सीमाओं का किलेबंदी कर दिया है।

इसके साथ ही याचिका में केंद्र व राज्य सरकारों को किसानों के साथ उचित और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का भी निर्देश देने की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि किसानों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, ऐसे में केंद्र व संबंधित राज्य सरकारों को बिना किसी बाधा के किसानों को प्रदर्शन करने या दिल्ली में आने से नहीं रोकने का आदेश देने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अनुभव के जरिए दाखिल याचिका में याचिकाकर्ता व सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रबंध निदेशक अग्नोस्तोस थियोस ने याचिका में कहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों को विभिन्न राज्य सरकारों के पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किया गया या हिरासत में लिया गया। 

साथ ही कहा है कि केंद्र सरकार ने किसान संगठनों और इससे जुड़े लोगों के सोशल मीडिया खातों को ब्लॉक कर दिया।

याचिका में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों पर किसानों के खिलाफ आंसू गैस, रबर की गोलियों और छर्रों का इस्तेमाल करने जैसे ‘आक्रामक और हिंसक उपाय उपायों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि इसकी वजह से काफी संख्या में किसानों को गंभीर चोटें आईं है। याचिका में दावा किया गया है कि चिकित्सा सहायता के अभाव में चोटें बढ़ गईं और मौतें भी हुईं। 

याचिका में दावा किया गया कि दिल्ली की सीमाओं पर किलेबंदी के चलते शत्रुतापूर्ण और हिंसक स्थिति पैदा हुई है। याचिका में केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों को दिल्ली बार्डर पर सार्वजनिक और परिवहन वाहनों की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने का आदेश देने की मांग की है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस बल ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बर्बर और क्रूर हमले किए हैं और इसमें काफी संख्या में किसान और उनके परिवारों को चोटें आई है, यहां तक की एक किसान की मौत हो गई है।

याचिका में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को किसानों और उनके परिवारों के उपर हुए हमले की जांच करने और रिपोर्ट पेश करने का आदेश देने की मांग की है।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से संबंधित सरकार और प्राधिकारों को पीड़ित किसानों और उनके परिवारों को समुचित मुआवजा देने का आदेश देने की भी मांग की है।

याचिका में केंद्र और हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली को प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ हिंसा और बल प्रयोग करने से रोकने और बार्डर पर लगाए गए सभी बैरिकेडिंग और किलेबंदी जैसे लोहे की कील आदि को तुरंत हटाने का आदेश देने की मांग की है।

इसके अलावा याचिका में पुलिस बलों को किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा नहीं डालने का आदेश देने की मांग की है। इसके अलावा, याचिका में सरकार और सक्षम प्राधिकारों को किसानों व इसके संगठनों के सोशल मीडिया खातों को अनब्लॉक करने का भी निर्देश देने की मांग की है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 24, 2024 February 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक… प्रधानमंत्री बना नहीं कि पाकिस्तान फिर से उठाएगा भीख का कटोरा, अब कर्ज चुकाने के लिए रगड़ेगा नाक…
Next Article अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा… अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?