By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कायल दो दुश्मन देश, लोकसभा चुनाव बाद दोनों के राष्ट्रपतियों ने आने का दिया न्योता…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कायल दो दुश्मन देश, लोकसभा चुनाव बाद दोनों के राष्ट्रपतियों ने आने का दिया न्योता…
विदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कायल दो दुश्मन देश, लोकसभा चुनाव बाद दोनों के राष्ट्रपतियों ने आने का दिया न्योता…

Last updated: 2024/03/21 at 10:26 AM
Share
3 Min Read
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कायल दो दुश्मन देश, लोकसभा चुनाव बाद दोनों के राष्ट्रपतियों ने आने का दिया न्योता…
SHARE

रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत में आम चुनाव संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने-अपने देशों की यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर हुई अलग-अलग बातचीत में मोदी ने दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को ‘पीसमेकर’ (शांति स्थापित करने वाले) के रूप में देखते हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुतिन और जेलेंस्की दोनों ने मोदी को भारत में आम चुनाव खत्म होने के बाद अपने-अपने देशों की यात्रा करने का न्योता दिया है।’’

प्रधानमंत्री ने अतीत में विदेशी नेताओं द्वारा उन्हें अपने देशों की यात्रा करने के लिए दिए गए निमंत्रण का हवाला देते हुए दावा किया था कि वह लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज कर फिर से सत्ता में आने वाले हैं। देश में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू होगा और जून के पहले सप्ताह में खत्म हो जाएगा।

पिछले महीने पार्टी के एक सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हजारों प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में कई विदेशी नेताओं ने उन्हें आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा था कि इससे पता चलता है कि ये देश भी जानते हैं कि ‘आएगा तो मोदी ही’।

पुतिन के साथ बातचीत में मोदी ने उन्हें पांचवें कार्यकाल की बधाई दी और कहा कि बातचीत और कूटनीति रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने की दिशा में आगे का रास्ता है।

पुतिन ने चुनाव के लिए मोदी को शुभकामनाएं भी दीं। जेलेंस्की से बातचीत में मोदी ने कहा कि भारत संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी बातचीत हुई। शांति के सभी प्रयासों और जारी संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए भारत के लगातार समर्थन से अवगत कराया। भारत अपनी जन-केंद्रित दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।’’

एक बयान में कहा गया कि जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों के लिए भारत की निरंतर मानवीय सहायता की सराहना की। उसके मुताबिक दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 21, 2024 March 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा… कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा…
Next Article पहली बार चीन के करीब जा अमेरिका ने दागे हाइपरसोनिक मिसाइल, गुआम से परीक्षण कर ड्रैगन को क्या संदेश… पहली बार चीन के करीब जा अमेरिका ने दागे हाइपरसोनिक मिसाइल, गुआम से परीक्षण कर ड्रैगन को क्या संदेश…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन….
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात…..
सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?