By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा…
देश

कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा…

Last updated: 2024/03/21 at 10:25 AM
Share
3 Min Read
कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा…
SHARE

भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट (SC) में दिए गए अपने अहम फैसलों और टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के अलावा, उनकी व्यक्तिगत जिंदगी से भी जुड़े कई किस्से चर्चा का विषय रहते हैं।

भारतीय न्यायपालिका के रक्षक होने के नाते लोग अपने CJI के बारे में जानना चाहते हैं। इस बीच खुद चंद्रचूड़ ने अपनी जिंदगी के अहम पहलुओं के बारे में बात की है।

सुबह कब उठते हैं मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ 

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके लिए एक सामान्य दिन की शुरुआत सुबह 3.30 बजे होती है।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “सुबह 3.30 बजे वातावरण शांत होता है। उस समय मैं चीजों पर विचार कर सकता हूं और योग कर सकता हूं। मैं 25 साल से योग कर रहा हूं।”

CJI का सबसे अच्छा दोस्त कौन, वेज या नॉन-वेज?

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, उनकी सबसे अच्छी दोस्त उनकी पत्नी कल्पना दास हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ आयुर्वेदिक डाइट (आहार) लेते हैं।

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, “हम दोनों शाकाहारी हैं, और हमारी जीवनशैली पौधों पर आधारित है। मुझे लगता है कि हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है।

मुझे लगता है कि आपकी फिटनेस आपके भीतर से, आपके दिमाग से, आपके दिल से आती है। आप जितना चाहें उतनी फिट रह सकते हैं।”

CJI ने बताया, “मेरा जीवन अन्य लोगों के जीवन से अलग नहीं है। इसमें उतार-चढ़ाव आते हैं। मैंने दूसरों की तरह जीवन के कई पहलू देखे हैं। किसी भी समस्या से उबरने की उम्मीद हमेशा रखनी चाहिए। यह समझना महत्वपूर्ण है कि हर कठिनाई का एक उद्देश्य होता है। आपको तब इसके बारे में पता नहीं चलेगा, लेकिन बाद में पता चलेगा।”

CJI को साबूत अनाज नहीं पसंद

मुख्य न्यायाधीश ने स्वस्थ भोजन के बारे में भी कुछ सुझाव दिए। उन्होंने कहा, “मैं साबूत अनाज नहीं बल्कि रामदाना (अमरनाथ) खाना पसंद करता हूं। महाराष्ट्र में उपवास के दिनों में साबूदाना की खिचड़ी बनाई जाती है, इसलिए मैं रामदाना खाता हूं। मैं पिछले 25 सालों से हर सोमवार को उपवास कर रहा हूं। रामदाना महाराष्ट्र में खूब खाया जाता है। यह बहुत हल्का भोजन है और स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों में से एक है।”

क्या मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ का भी कोई चीट डे होता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हां, मुझे अपने चीट डे पर आइसक्रीम पसंद है।” उन्होंने कहा, “अगर आप अपने मन पर नियंत्रण रखेंगे तो आपकी आधी मुश्किलें हल हो जाएंगी।”

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने नवंबर 2022 में CJI का कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल दो साल का है। उनके पिता, मुख्य न्यायाधीश वाईवी चंद्रचूड़, भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत मुख्य न्यायाधीश थे।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

March 21, 2024 March 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 73 साल से तो यही हो रहा था… SC में बोली केंद्र सरकार, आखिर किस बात पर हो रही तकरार?… 73 साल से तो यही हो रहा था… SC में बोली केंद्र सरकार, आखिर किस बात पर हो रही तकरार?…
Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कायल दो दुश्मन देश, लोकसभा चुनाव बाद दोनों के राष्ट्रपतियों ने आने का दिया न्योता… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कायल दो दुश्मन देश, लोकसभा चुनाव बाद दोनों के राष्ट्रपतियों ने आने का दिया न्योता…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?