By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: US में बाल्टीमोर पुल को जहाज ने मारी टक्कर, भरभराकर नदी में गिरा मलबा; कई लोग हताहत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > US में बाल्टीमोर पुल को जहाज ने मारी टक्कर, भरभराकर नदी में गिरा मलबा; कई लोग हताहत…
विदेश

US में बाल्टीमोर पुल को जहाज ने मारी टक्कर, भरभराकर नदी में गिरा मलबा; कई लोग हताहत…

Last updated: 2024/03/27 at 8:45 AM
Share
3 Min Read
US में बाल्टीमोर पुल को जहाज ने मारी टक्कर, भरभराकर नदी में गिरा मलबा; कई लोग हताहत…
SHARE

अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कंटेनर जहाज की चपेट में आने से एक पुल पूरी तरह ढह गया और उसका मलबा पटाप्सको नदी में जा गिरा।

बाल्टीमोर सिटी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, पुल टूटने से 20 लोग और कई गाड़ियों नदी में जा गिरीं। कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है।

फिलहाल बड़े पैमाने पर रेस्क्यू एंड रिकवरी ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात में करीब 01:30 बजे हुआ, जब एक बड़ा सा जहाज फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक स्तंभ से टकरा गया।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि पुल पूरी तरह से पानी में डूब गया है।

अग्निशमन विभाग की ओर से बताया गया कि पुल से टकराने की वजह से जहाज का बहुत सारा डीजल नदी के पानी में फैल गया है।

गोताखोर और बचाव दल पानी में डूबे व्यक्तियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। लेटेस्ट अपडेट में यही कहा गया है कि 20 लोग नदी में गिरे हो सकते हैं।

बता दें कि फ्रांसिस स्कॉट का यह ब्रिज 3 किलोमीटर लंबा है और I-95 अंतरराज्यीय का हिस्सा है। यह अमेरिका के पूर्वी तट पर मुख्य उत्तर-दक्षिण राजमार्ग के तौर पर काम आता है जो मियामी से होकर जाता है।

🚨#BREAKING: Mass Casualty has been Declared after a Large Container Ship Collides with Key Bridge Causing it completely Collapse⁰
📌#Baltimore | #Maryland

Currently, numerous agencies, including the Coast Guard and fire department have just declared a mass casualty incident as… pic.twitter.com/wvOTOVbvHE

— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) March 26, 2024

बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग के संचार निदेशक केविन कार्टराईट ने कहा कि यह आपात स्थिति है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान फिलहाल लोगों को बचाने पर और पानी से बाहर निकालने पर है।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ सामान पुल से लटक रहा है।

कार्टराईट ने कहा कि आपातकालीन कर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे नदी में हैं। उनके मुताबिक, कितने लोग प्रभावित हुए हैं, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी।

मेयर ब्रैंडन एम. स्कॉट और बाल्टीमोर काउंटी के कार्यकारी अधिकारी जॉनी ओल्स्ज़वेस्की जूनियर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आपातकालीन कर्मी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बचाव प्रयास जारी हैं।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 27, 2024 March 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलिया में फंसा भारतीय मूल का क्रिकेटर निखिल चौधरी, रेप और मारपीट का आरोप; बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस टीम का है हिस्सा… ऑस्ट्रेलिया में फंसा भारतीय मूल का क्रिकेटर निखिल चौधरी, रेप और मारपीट का आरोप; बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस टीम का है हिस्सा…
Next Article ट्रायल सही से चले; अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बाद अमेरिका भी बोला… ट्रायल सही से चले; अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बाद अमेरिका भी बोला…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?