By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ट्रायल सही से चले; अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बाद अमेरिका भी बोला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > ट्रायल सही से चले; अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बाद अमेरिका भी बोला…
विदेश

ट्रायल सही से चले; अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बाद अमेरिका भी बोला…

Last updated: 2024/03/27 at 8:46 AM
Share
6 Min Read
ट्रायल सही से चले; अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बाद अमेरिका भी बोला…
SHARE

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जर्मनी के बाद अब अमेरिका ने भी कड़ा ऐतराज जताया है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़ी रिपोर्ट्स की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

अमेरिका ने यह भी कहा कि वह केजरीवाल के मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।

इससे पहले जर्मनी ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध दर्ज किया था। जिस पर भारत ने जर्मन राजदूत को तलब करते हुए इसे आंतरिक मामला बताया था। अब अमेरिका का इस पर बयान आया है।  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी देश ही नहीं विदेश में भी सुर्खियां बटोर रही है। शराब घोटाला मामले में ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

उसी दिन केजरीवाल की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में गिरफ्तारी से राहत के लिए अपील दायर की गई थी, जो अदालत द्वारा खारिज कर दी गई।

फिर रात को ईडी की टीम केजरीवाल के घर पहुंचती है और करीब दो घंटे की पूछताछ और घर की तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाती है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों ने भी कड़ा ऐतराज जताया था। कांग्रेस पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने इसे चुनाव से पहले साजिश करार दिया था।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अब संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपना बयान दिया है। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने इस सप्ताह रॉयटर्स को बताया कि अमेरिकी सरकार अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्टों की लगातार निगरानी कर रही है और अपने भारतीय समकक्ष से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता के लिए “निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया” सुनिश्चित करने की उम्मीद करती है।

अमेरिका की यह प्रतिक्रिया जर्मनी के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है। जब जर्मनी ने कहा था कि भारत में आरोपों का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल किसी भी अन्य भारतीय नागरिक की तरह निष्पक्ष और निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं।

जर्मन सरकार के एक प्रवक्ता ने बीते शुक्रवार को कहा था, “हम मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानकों को इस मामले में भी लागू किया जाएगा।”

भारत का ऐतराज
जर्मनी की केजरीवाल की गिरफ्तारी पर की गई टिप्पणी के जवाब में भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। जर्मन दूत को तलब करते हुए विदेश मंत्रालय ने इसे “आंतरिक मामलों में ज़बरदस्त हस्तक्षेप” करार दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा था, “हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कम करने के रूप में देखते हैं।” 

जर्मनी के प्रति भारत के विरोध के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश विभाग ने रॉयटर्स से कहा, “भारत सरकार के साथ उनकी चर्चा के बारे अधिक जानकारी के लिए आपको जर्मन विदेश मंत्रालय से पूछना चाहिए।” हालांकि अमेरिका की तरफ से की गई टिप्पणी को लेकर भारत सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

केजरीवाल की सात दिन ईडी हिरासत, समर्थकों कर रहे प्रदर्शन 
प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले हफ्ते ही केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। 21 मार्च की रात को गिरफ्तारी के बाद 22 को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और अदालत के आदेश के बाद केजरीवाल आगामी गुरुवार तक ईडी की हिरासत में ही रहेंगे।

केजरीवाल को दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण पर ईडी की टीम पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को भी अरेस्ट कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा की साजिश करार दिया है। उधर, मामले में ईडी कह चुकी है कि केजरीवाल को पूछताछ के लिए 9 बार का समन भेजा जा चुका था लेकिन, वे उपस्थित नहीं हुए। 10वें समन के साथ ईडी उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। 

उधर, केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद भी सीएम पद नहीं त्यागा है। उनकी गिरफ्तारी से दिल्ली में उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी समर्थकों के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल और तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और कांग्रेस भी प्रदर्शन कर रही है। 

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

March 27, 2024 March 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article US में बाल्टीमोर पुल को जहाज ने मारी टक्कर, भरभराकर नदी में गिरा मलबा; कई लोग हताहत… US में बाल्टीमोर पुल को जहाज ने मारी टक्कर, भरभराकर नदी में गिरा मलबा; कई लोग हताहत…
Next Article प्रतिदिन देंगे 400 रुपये न्यूनतम मजदूरी, कांग्रेस का वादा: मोदी सरकार के 10 साल रहे ‘अन्याय काल’… प्रतिदिन देंगे 400 रुपये न्यूनतम मजदूरी, कांग्रेस का वादा: मोदी सरकार के 10 साल रहे ‘अन्याय काल’…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?