By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Accident- राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा; VIP रोड पर पलटी कार, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG Accident- राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा; VIP रोड पर पलटी कार, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG Accident- राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा; VIP रोड पर पलटी कार, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल….

News Desk
Last updated: 2025/05/28 at 3:29 PM
News Desk
Share
5 Min Read
CG Accident- राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा; VIP रोड पर पलटी कार, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल….
SHARE

रायपुर. राजधानी रायपुर में दो अलग-अलग हादसे हुए हैं. पंडरी इलाके में नशे में धुत्त कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी और कई किलोमीटर बाइक को घसीटा. भागने की नियत से कार चालक ने तेलीबांधा इलाके में भी राहगीरों को रौंदा. आक्रोशित भीड़ ने पुराना धमतरी रोड पर कार चालक को रोककर उसकी जमकर पिटाई. वहीं माना थाना में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई है.

Contents
बेकाबू कार हादसे में चालक गंभीर रूप से घायलतेज रफ्तार, झपकी या मोबाइल का उपयोग हो सकता है हादसे का कारणस्थानीय लोगों ने प्रशासन से की ये मांगें

राजधानी में रविवार रात करीब 11:30 बजे पंडरी इलाके में पीडब्ल्यूडी ओवरब्रिज के नीचे एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के पहियों में फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती रही. कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में केनाल रोड, राजेंद्र नगर, लालपुर फ्लाईओवर, शीतला मंदिर होते हुए डूमरतराई तक पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक के घसीटने से लगातार चिंगारियां निकल रही थी और बड़ी संख्या में युवक बाइक पर उसका पीछा कर रहे थे. डूमरतराई पहुंचकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई. स्थानीय युवकों ने पुलिस की मदद से पलटी कार को सीधा किया और यातायात सामान्य कराया.

कार चला रहे व्यक्ति की पहचान विनय अग्रवाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद गुस्साए बाइक सवार और उसके साथियों ने कार चालक को दौड़ाया और डूमरतराई में कार पलटने पर ड्राइवर की पिटाई की. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की जांच कर रही है. हादसे से क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा.

बेकाबू कार हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल

माना थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई है. उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. एक सफेद रंग की कार माना एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी, अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे कार पलट गई. कार की रफ्तार काफी तेज थी. बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह दुर्घटना घटी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार ने पहले सड़क किनारे लगे डिवाइडर को टक्कर मारी, जिसके बाद वह कई बार पलटती हुई सड़क के एक किनारे जा गिरी. कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकाला.

तेज रफ्तार, झपकी या मोबाइल का उपयोग हो सकता है हादसे का कारण

घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले ट्रैफिक को नियंत्रित किया और फिर घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार चालक को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार और संभावित नींद की झपकी या मोबाइल फोन का उपयोग हादसे की वजह हो सकती है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की ये मांगें

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि माना क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए, ट्रैफिक पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और स्पीड ब्रेकर की संख्या बढ़ाई जाए. इसके अलावा सड़क किनारे स्पष्ट संकेतक लगाए जाने की भी आवश्यकता बताई गई है, ताकि चालकों को सतर्क किया जा सके.

You Might Also Like

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….

सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….

समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…

पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी, सीमेंट ब्रिक्स निर्माण इकाई स्थापित कर बने आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए भी बने प्रेरणा….

News Desk May 28, 2025 May 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
Next Article CG Crime- मानवता हुई शर्मसार : 5 वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने की दरिंदगी, मां की वापसी से खुला घिनौने कृत्य का राज, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुरू की कार्रवाई…. CG Crime- मानवता हुई शर्मसार : 5 वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने की दरिंदगी, मां की वापसी से खुला घिनौने कृत्य का राज, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुरू की कार्रवाई….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?