By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

News Desk
Last updated: 2025/05/28 at 3:27 PM
News Desk
Share
5 Min Read
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
SHARE

रायपुर

राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक राज्यपाल रमेन डेका उत्तर बस्तर कांकेर जिला प्रवास के दौरान  अधिकारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब उसकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप जमीनी स्तर पर हो। राज्यपाल इसके लिए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग तथा मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया।

राज्यपाल ने कहा कि निचले स्तर की वास्तविकता से अवगत होने हितग्राहियों से अवश्य मिले और कमियों की जानकारी लें, साथ ही योजना अथवा गतिविधि के क्रियान्वयन की तुलनात्मक जानकारी प्राप्त करें। बैठक के दौरान डेका ने विशेष रूप से जल संरक्षण पर फोकस करते हुए कहा कि जिले के शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी भवनों में भी वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की अनिवार्यता हो। डबरी, तालाब, चेक डैम में जल संचयन के अलावा बड़े स्तर के जलाशयों में भी जल स्तर बना रहे, इस पर पहल करने की जरूरत है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहल किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कोई योजना नहीं, बल्कि मिशन है। पौधे लगाने के साथ ही उसके जीवित रहने पर भी उतना ही ध्यान दें और लोगों को पर्यावरण की मानव जीवन में महत्ता के लिए पेड़ों की आवश्यकता व उसके महत्व की जानकारी दें। उन्होंने सड़कों के किनारे, खाली जगहों पर पौधे लगाने के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित व सुरक्षित करने की बात जिला स्तरीय अधिकारियों से कही। इसके अलावा बारिश के पानी को संरक्षित करने ठोस कार्ययोजना बना कर, उसे अमल में लाने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने योग को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि योग में निरंतरता बहुत जरूरी है। इसी तरह टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर कहा कि जिले में प्रत्येक मरीज की नियमित स्क्रीनिंग व उपचार का सतत् फॉलोअप लें और पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य विभाग का अमला अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करे। इसके अलावा उन्होंने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पुनः स्कूलों में लाने, नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे पर ठोस लगाम लगाने हेतु सतत् निगरानी और आदिवासी बाहुल्य कांकेर जिले में शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं को समाज के निचले स्तर पर विद्यमान लोगों तक पहुंचाने पर विशेष रूप से फोकस करने की बात कही। इसके अलावा रेडक्रॉस के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की स्क्रीनिंग कर सेहत व खानपान संबंधी जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा को कारगर बनाने यातायात नियमों के पालन के लिए स्कूलों व कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजनता को जागरूक करने पर जोर दिया। इसी तरह महिला समूहों को स्वावलम्बी बनाने और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए  विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए  ।    

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित-
राज्यपाल रमेन डेका समीक्षा बैठक के उपरांत माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वी एंव 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने  वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।  बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में विकासखण्ड कांकेर  के अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत और पखांजूर तहसील  की इशिका बाला ने कक्षा 10वीं में 99.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय टॉप टेन में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। राजपाल ने इन मेधावी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन-
राज्यपाल रमेन डेका समीक्षा बैठक के पहले जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां पर कृषि विज्ञान केन्द्र, नियद नेल्लानार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने समूह की महिलाओं से लखपति दीदी बनने के संबंध में जानकारी ली। बिहान समूह की  महिलाओं  ने अपनी व्यवसाय गतिविधियों के बारे में बताया, जिस पर राज्यपाल ने आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया।

राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत लगाया आम का पौधा
जिला प्रवास के दौरान राज्यपाल डेका ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत जिला पंचायत प्रांगण में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही सभी को अपने परिजनों के नाम पर पौधे लगाने प्रेरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर  सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

कोयला लेवी घोटाले में आरोपियों को सशर्त मिली अंतरिम जमानत

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में असमय मानसून की एंट्री से ‘खेती पर खतरा’

नमाज पढ़ाने वाले 7 प्रोफेसरों को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

छत्तीसगढ़ में आखिरकार मानसून का आगमन, येलो अलर्ट जारी

News Desk May 28, 2025 May 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ से लौटते समय बलौदा बाजार में सीएम साय ने ढाबे पर खाया खाना रायगढ़ से लौटते समय बलौदा बाजार में सीएम साय ने ढाबे पर खाया खाना
Next Article CG Accident- राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा; VIP रोड पर पलटी कार, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल…. CG Accident- राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा; VIP रोड पर पलटी कार, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोयला लेवी घोटाले  में आरोपियों को सशर्त मिली अंतरिम जमानत
कोयला लेवी घोटाले में आरोपियों को सशर्त मिली अंतरिम जमानत
छत्तीसगढ़ राज्य
गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री साय
गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में असमय मानसून की एंट्री से ‘खेती पर खतरा’
छत्तीसगढ़ में असमय मानसून की एंट्री से ‘खेती पर खतरा’
छत्तीसगढ़ राज्य
नमाज पढ़ाने वाले 7 प्रोफेसरों को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत
नमाज पढ़ाने वाले 7 प्रोफेसरों को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?