By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भोपाल-Delhi ट्रेनें रेंग रहीं पटरी पर! वंदे भारत को छोड़ बाकी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल-Delhi ट्रेनें रेंग रहीं पटरी पर! वंदे भारत को छोड़ बाकी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट
मध्यप्रदेशराज्य

भोपाल-Delhi ट्रेनें रेंग रहीं पटरी पर! वंदे भारत को छोड़ बाकी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट

News Desk
Last updated: 2025/11/02 at 5:25 PM
News Desk
Share
3 Min Read
भोपाल-Delhi ट्रेनें रेंग रहीं पटरी पर! वंदे भारत को छोड़ बाकी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट
SHARE

भोपाल
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने व आने वाली ट्रेनों की समयबद्धता लगातार बिगड़ती जा रही है। हालत यह है कि जिन ट्रेनों को कभी स्पेशल ट्रेन की श्रेणी में रखा गया था, वे अब सामान्य मौसम में भी देर से पहुंच रही हैं। कई ट्रेनों की औसत देरी एक से डेढ़ घंटे तक दर्ज की जा रही है, जिससे यात्री खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। साथ ही रेलवे पर उनका भरोसा भी खत्म हो रहा है।

वहीं, इन सबके बीच, वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पहुंच रही है। इससे कुछ यात्री खुश भी हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब वंदे भारत जैसी ज्यादा किराये वाली ट्रेन समय पर आ रही है तो अन्य ट्रेनों को लेट क्यों किया जा रहा है। अभी तो सामान्य मौसम है, तब यह हाल है, सर्दियों में कोहरे के दौरान देरी का अंतर और बढ़ेगा। ऐसे में रानी कमलापति से दिल्ली मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से ही अपने कार्यक्रमों की योजना बनानी पड़ेगी।
 
वहीं, रेलवे के बहानों की लिस्ट लंबी है, उनके अनुसार, ट्रेनों के देर से आने की प्रमुख वजहों में ट्रैक पर बढ़ता ट्रैफिक, मेंटेनेंस कार्यों के कारण ब्लाक लेना, और कुछ रूटों पर पुराने सिग्नलिंग सिस्टम का उपयोग शामिल है। इसके अलावा, समयपालन की निगरानी में कमी और संचालन के समन्वय में ढिलाई भी स्थिति को और बिगाड़ रही है।

सुधार की जरूरत
रेल विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बाकी ट्रेनों में भी वंदे भारत जैसी तकनीकी दक्षता और मानिटरिंग व्यवस्था लागू की जाए, तो समयपालन में बड़ा सुधार लाया जा सकता है। रेलवे को अब ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम के आधुनिकीकरण के साथ-साथ ऑपरेशनल जवाबदेही को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
 
ट्रेनों के लेट होने की वजह
तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण या मेंटेनेंस कार्य के चलते।
सिग्नलिंग या ट्रैक खराबी होना।
यात्रियों द्वारा अनावश्यक चेन
पुलिंग करना।
प्लेटफार्म की कमी और भीड़भाड़ होना।
इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी संसाधनों की कमी।

ऐसे हो सकता है सुधार
भोपाल-दिल्ली रूट पर तीसरी रेल लाइन का कार्य जल्द पूरा किया जाए।
सिग्नल सिस्टम को आधुनिक और स्वचालित बनाया जाए।
चेन पुलिंग की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो।
प्लेटफार्म की संख्या और क्षमता बढ़ाई जाए।
रियल-टाइम मानिटरिंग और बेहतर ट्रैफिक समन्वय किया जाए।
आउटर पर ट्रेनों के अनावश्यक ठहराव को कम किया जाए।

 

You Might Also Like

मोदी की योजना से मिला सहारा, दिलीप-सावित्री की जोड़ी ने कोरिया में जगाई ‘गुड मॉर्निंग’, पीएमईजीपी से शुरू किया बेकरी उद्योग, खुद बने आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार…..

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..

एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय स्थित कार्यालय में आगंतुकों से की मुलाकात, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्याएं और सुझाव, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

News Desk November 2, 2025 November 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP में 108 एंबुलेंस पर 5 लाख फर्जी कॉल! कोई सुनाता है ब्रेकअप का दुख, तो कोई मजे लेता है मुफ्त में MP में 108 एंबुलेंस पर 5 लाख फर्जी कॉल! कोई सुनाता है ब्रेकअप का दुख, तो कोई मजे लेता है मुफ्त में
Next Article दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर रफ्तार क्रांति! रतलाम मंडल में 135 किमी ट्रैक पर ABS सिस्टम से दौड़ेंगी तेज ट्रेनें दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर रफ्तार क्रांति! रतलाम मंडल में 135 किमी ट्रैक पर ABS सिस्टम से दौड़ेंगी तेज ट्रेनें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोदी की योजना से मिला सहारा, दिलीप-सावित्री की जोड़ी ने कोरिया में जगाई ‘गुड मॉर्निंग’, पीएमईजीपी से शुरू किया बेकरी उद्योग, खुद बने आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?