By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम चंपई सोरेन ने नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को दी बधाई 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > सीएम चंपई सोरेन ने नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को दी बधाई 
राज्य

सीएम चंपई सोरेन ने नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को दी बधाई 

Last updated: 2024/06/11 at 11:30 AM
Share
3 Min Read
सीएम चंपई सोरेन ने नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को दी बधाई 
SHARE

झारखंड में गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन की जीत पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा उपचुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस जीत के लिए हम सभी को शुभकामनाएं देते हैं. यह जीत गठबंधन और पार्टी के हित में है.

सोमवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक पद की शपथ ली. इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्‍द्र नाथ महतो के समक्ष शपथ ग्रहण किया. राजनीतिक जीवन की एक नई पारी की शुरुआत पर बिटिया को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.

कल्पना सोरेन ने अपने पति और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा और बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को 27149 वोटों से हराया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की कल्पना सोरेन को 109827 वोट मिले, जबकि बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को 82678 वोट प्राप्त हुए. गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के कारण हुआ था. जब से गांडेय विधानसभा सीट का गठन हुआ है, तब से यहां कोई महिला प्रत्याशी चुनाव में जीत नहीं पाई थी. कल्पना सोरेन इस सीट से जीतने वाली पहली महिला विधायक बनी हैं.

लोकसभा चुनाव में भी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक प्रमुख प्रचारक के रूप में सामने आईं. 2024 के लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही उन्होंने चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लिया और जनता के बीच जाकर प्रचार किया. कल्पना सोरेन की इस सफलता ने न सिर्फ उनके राजनीतिक करियर को नया मोड़ दिया है, बल्कि झारखंड में महिला नेताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनी हैं. उनकी जीत से झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूती मिली है और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पार्टी के अन्य नेताओं ने कल्पना सोरेन को इस महत्वपूर्ण जीत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

You Might Also Like

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

June 11, 2024 June 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बौद्ध नेता को पहली बार, मिला अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार; टूटी दशकों पुरानी परंपरा… बौद्ध नेता को पहली बार, मिला अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार; टूटी दशकों पुरानी परंपरा…
Next Article अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी… अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?