By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी…
विदेश

अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी…

Last updated: 2024/06/11 at 11:33 AM
Share
4 Min Read
अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी…
SHARE

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अब अमेरिका में आवाज उठने लगी हैं।

खबर है कि मामला देश की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तक भी पहुंच चुका है।

इतना ही नहीं सिंह के समर्थन में मुहिम चला रहे भारतवंशी वकील जसप्रीत सिंह अब अमेरिकी नेताओं से बात कर भारत पर दबाव डालने की तैयारी कर रहे हैं। अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह ने अमृतपाल को हिरासत में लिए जाने को अन्याय करार दिया है। साथ ही वह 100 से ज्यादा अमेरिकी नेताओं से संपर्क साधने की योजना बना रहे हैं, ताकि अमृतपाल की रिहाई के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह ने एक वीडियो में कहा, ‘बीते दो-तीन महीनों में मैंने उनसे दो बार मुलाकात की है। मैंने उनसे इमीग्रेशन के मुद्दे पर बात की। मैंने इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने मुझे दफ्तर में मिलने का समय दिया है। मैं उनसे 11 जून को मिलूंगा।’

सिंह का कहना है, ‘अमृतपाल ने बड़ी जीत दर्ज की है और उनका हिरासत में रहना मानवाधिकार पर गंभीर सवाल उठाता है।’ अमृतपाल ने पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

यहां उसने कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह के खिलाफ करीब 2 लाख वोट के अंतर से जीत हासिल की है। खास बात है कि यह पहली बार है जब सिंह भारत से जुड़े किसी मुद्दे को जोर शोर से उठा रहे हैं।

जारी है बड़े नेताओं से मुलाकात
सिंह ने यह भी बताया है कि वे सांसद जैक्लिन शेरिल रोजेन और कांग्रेसमैन रुबेन गैलेगो से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने विस्तार में एक रिपोर्ट भी तैयार की है और कई नेताओं को पत्र भी भेजे हैं। इनमें उपराष्ट्रपति हैरिस और सीनेटर रॉब मेन्डेज का नाम शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह ने कहा, ‘मैंने 20 से ज्यादा अमेरिकी नेताओं से बात की है और वे सभी सहमत है कि इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। अमेरिका मानवाधिकार का मूल्य जानता है, फिर चाहे वह देश में हो या विदेश में।’

कहा जा रहा है कि इस मामले में सिंह की मदद कर रही कानूनी टीम ने केस के बारे में बारीकी से जानकारी जुटाई है। साथ ही उन्हें लगता है कि अमृतपाल को हिरासत में रखना अन्याय है।

सिंह के मुताबिक, ‘कानून में एक सिद्धांत है कि सजा अपराध के बराबर होनी चाहिए। हमने मानवाधिकार के एंगल से इस मामले को अमेरिकी सरकार के सामने उठाया है।’

अमृतपाल की गिरफ्तारी
वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था। उसने पंजाब के मोगा जिले में सरेंडर कर दिया था।

खास बात है कि एक महीने से ज्यादा चली तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके खइलाफ 23 फरवरी को पंजाब पुलिस ने अभियान शुरू किया था।

दरअसल, अजनाला कांड में अमृतपाल और उसके समर्थकों ने हाथों में हथियार लेकर पुलिस थाने में बवाल किया था। कहा जा रहा था कि बवाल लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई के लिए किया गया था।

The post अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

June 11, 2024 June 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सीएम चंपई सोरेन ने नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को दी बधाई  सीएम चंपई सोरेन ने नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को दी बधाई 
Next Article इन चार मुस्लिम देशों ने पहली बार ब्रिक्स बैठक में लिया हिस्सा, भारत ने क्यों बढ़ाया हौसला… इन चार मुस्लिम देशों ने पहली बार ब्रिक्स बैठक में लिया हिस्सा, भारत ने क्यों बढ़ाया हौसला…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शिल्पकारों की प्रतिभा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान है” — मंत्री गजेन्द्र यादव….
शिल्पकारों की प्रतिभा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान है” — मंत्री गजेन्द्र यादव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ का हो रहा चहुंमुखी विकास: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ का हो रहा चहुंमुखी विकास: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस….
सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दुर्ग पुलिस द्वारा आपरेशन विश्वास के तहत 1 सितंबर 2025 से लेकर नशा तस्करो पर लगातार कार्यवाही, पकड़ा  438.748 किलोग्राम गांजा
दुर्ग पुलिस द्वारा आपरेशन विश्वास के तहत 1 सितंबर 2025 से लेकर नशा तस्करो पर लगातार कार्यवाही, पकड़ा 438.748 किलोग्राम गांजा
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?