By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर कनाडा का वही पुराना राग, भारत को एक्शन का इंतजार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर कनाडा का वही पुराना राग, भारत को एक्शन का इंतजार…
देश

इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर कनाडा का वही पुराना राग, भारत को एक्शन का इंतजार…

Last updated: 2024/06/12 at 10:21 AM
Share
5 Min Read
इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर कनाडा का वही पुराना राग, भारत को एक्शन का इंतजार…
SHARE

भारत में कनाडा के राजदूत कैमरन मैकके ने मंगलवार को कहा कि कनाडा में हिंसा को बढ़ावा देना कभी स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।

ग्रेटर टोरंटो में एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाली झांकी दिखाए जाने के दो दिन बाद उनका ये बयान आया है।

इससे द्विपक्षीय संबंधों में नए तनाव पैदा हो गए हैं। इतने गंभीर मुद्दे पर कनाडा ने एक बार फिर से वही पुराना रुख दोहराया है। कनाडा हर बार इसी तरह के बयान देकर पल्ला झाड़ लेता है। जबकि भारत को इन उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन का इंतजार है।

भारत ने पहले ही इस मुद्दे को कनाडाई अधिकारियों के समक्ष उठाया है। मैकके ने एक्स पर कहा, “कनाडा सरकार रविवार को ब्रैम्पटन में प्रदर्शित की गई अन्य तस्वीरों से अवगत है। कनाडा की स्थिति स्पष्ट है: कनाडा में हिंसा को बढ़ावा देना कभी भी स्वीकार्य नहीं है।”

इंदिरा गांधी की हत्या का महिमामंडन करने वाली झांकी ऑपरेशन ब्लूस्टार की 40वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ब्रैम्पटन में निकाली गई परेड का हिस्सा थी।

ऑपरेशन ब्लूस्टार जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों के नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले सहित आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए किया गया भारतीय सेना का एक अभियान था।

भारत लंबे समय से कनाडा से मांग करता रहा है कि वह अपनी धरती से सक्रिय खालिस्तानी समर्थक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करे। पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गए थे। नई दिल्ली ने ट्रूडो के आरोपों को “बेतुका” बताते हुए खारिज कर दिया।

कनाडा में हिंसा का प्रोत्साहन अस्वीकार्य: इंदिरा गांधी हत्याकांड संबंधी पोस्टर पर मंत्री ने कहा

इससे पहले वैंकूवर में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाले पोस्टर कथित रूप से चिपकाये जाने के बाद एक मंत्री ने कहा है कि कनाडा में हिंसा को प्रोत्साहन दिया जाना कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

भारतीय मूल के एक कनाडाई सांसद ने भी इस मुद्दे पर यह कहते हुए चिंता जतायी की कि ऐसा कर खालिस्तानी समर्थक हिंदू कनाडाइयों के मन में हिंसा का डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

जन सुरक्षा, लोकतांत्रिक संगठन और अंतर-सरकारी विषयक मंत्री डोमनिक ए लेब्लांक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ इस सप्ताह वैंकूवर में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाले पोस्टर चिपकाये जाने की खबर आयी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कनाडा में हिंसा को प्रोत्साहन कभी स्वीकार्य नहीं है।’’ गांधी की 1984 में सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।

इस बीच कनाडा के ‘हाउस ऑफ कामंस’ में नेपियन निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधित्व भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कहा, ‘‘ वैंकूवर में खालिस्तान समर्थक गोलियों से छलनी हिंदू भारतीय प्रधानमंत्री इंदिर गांधी के शव और साथ में अपनी बंदूक लिये खड़े उनके हमलावर अंगरक्षक के पोस्टर के माध्यम से हिंदू -कनाडाइयों के मन में हिंसा का डर पैदा करने की फिर चेष्टा कर रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू की पार्टी के सांसद आर्य ने कहा, ‘‘ कुछ साल पहले और कुछ महीने पहले ब्रम्पटन में सिख फॉर जस्टिस के (गुरपतवंत सिंह)पन्नून ने हिंदुओं को भारत चले जाने की जो धमकी थी, यह उन्हीं धमकियों की निरंतरता है।’’

पन्नूर खालिस्तान आंदोलन के मुख्य नेताओं में एक है और ‘सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे)’ का कानूनी सलाहकार एवं प्रवक्ता है।

एसएफजे का लक्ष्य पृथक सिख राज्य (राष्ट्र) के विचार को बढ़ावा देना है।

आर्य ने कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘ यदि इसे यूं ही चलते रहने दिया गया तो संदेश देने के लिए इस्तेमाल की जा रही बंदूक की तस्वीरें से वाकई कुछ ऐसा न हो जाए। इंदिरा गांधी के माथे पर प्रमुखता से बिंदी को दर्शाना यह बिल्कुल सुनिश्चित करना है कि लक्षित निशाने कनाडा में हिंदू हैं।’’

The post इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर कनाडा का वही पुराना राग, भारत को एक्शन का इंतजार… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विदेश से इस तरह की ज्वेलरी नहीं मंगाएगी सरकार, आयात पर लगी रोक… विदेश से इस तरह की ज्वेलरी नहीं मंगाएगी सरकार, आयात पर लगी रोक…
Next Article भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में, संख्या घटकर 237 ही रह जाएगी; टीएमसी ने किया बड़ा दावा… भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में, संख्या घटकर 237 ही रह जाएगी; टीएमसी ने किया बड़ा दावा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?