By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में, संख्या घटकर 237 ही रह जाएगी; टीएमसी ने किया बड़ा दावा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में, संख्या घटकर 237 ही रह जाएगी; टीएमसी ने किया बड़ा दावा…
देश

भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में, संख्या घटकर 237 ही रह जाएगी; टीएमसी ने किया बड़ा दावा…

Last updated: 2024/06/12 at 10:21 AM
Share
4 Min Read
भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में, संख्या घटकर 237 ही रह जाएगी; टीएमसी ने किया बड़ा दावा…
SHARE

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के सांसद साकेत गोखले ने बड़ा दावा किया है।

उनका कहना है कि भाजपा के तीन सांसद टीएमसी के संपर्क में हैं और लोकसभा में जल्दी ही भाजपा की ताकत घटकर 237 ही रह जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 240 सीटों पर ही जीत मिली है और वह फिलहाल टीडीपी, जेडीयू जैसे कई दलों के साथ मिलकर केंद्र में गठबंधन सरकार चला रही है।

ऐसे में यदि उसके ही तीन सांसद पाला बदल लेते हैं तो फिर मुश्किल होगी। वहीं साकेत गोखले के बयान पर बंगाल भाजपा ने जवाब दिया है और कहा कि ऐसे दावे बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई एकजुट है।

लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 42 सीट में से 29 पर जीत दर्ज की।

वहीं राज्य में भाजपा की सीट संख्या 2019 के 18 से घटकर 12 हो गई। टीएमसी के राज्यसभा मेंबर गोखले ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘अभी लोकसभा में भाजपा का संख्या बल 240 और INDIA अलायंस का 237 है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में हैं और जल्द ही एक सुखद आश्चर्य होगा। उसके बाद भाजपा का संख्या बल घटकर 237 रह जाएगा जबकि INDIA गठबंधन के सांसदों की संख्या बढ़कर 240 हो जाएगी।’

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का गठबंधन टिकाऊ नहीं है। यह ज्यादा दिन चल नहीं पाएगा। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीट पर जीत दर्ज करने के साथ बहुमत के आंकड़े से चूक गई, लेकिन एनडीए ने 293 सीट के साथ बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया।

कांग्रेस ने 99 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन ने 234 सीट हासिल की। चुनाव के बाद दो विजेता निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का वादा किया, जिससे विपक्षी गठबंधन का संख्या बल बढ़कर 236 हो गया है।

एग्जिट पोल से शेयर बाजार में नुकसान का दावा, सेबी से शिकायत

गोखले के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल दिन में सपने देख रही है। उन्होंने कहा, ‘2014 से ही तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण ताकत बनने के दिन में सपने देखती रही है।

लेकिन एक बार नहीं बल्कि तीन बार उसकी उम्मीदें टूट गईं। भाजपा और राजग एकजुट है। बंगाल से भाजपा का कोई सांसद तृणमूल के संपर्क में नहीं है।’

गौरतलब है कि साकेत गोखले ने एग्जिट पोल के दावों और वास्तविक नतीजों में अंतर को लेकर सेबी से शिकायत की है।

उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों की ओर इशारा करते हुए लोगों से शेयर में निवेश करने के लिए कहा गया था। इसलिए भाजपा नेताओं के बयानों की जांच होनी चाहिए। इससे निवेशकों का पैसा डूबा है।

The post भाजपा के तीन सांसद हमारे संपर्क में, संख्या घटकर 237 ही रह जाएगी; टीएमसी ने किया बड़ा दावा… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर कनाडा का वही पुराना राग, भारत को एक्शन का इंतजार… इंदिरा गांधी की हत्या वाली झांकी पर कनाडा का वही पुराना राग, भारत को एक्शन का इंतजार…
Next Article इंश्योरेंस पर अब ग्राहकों को बड़ी राहत, कभी भी कर सकेंगे पॉलिसी रद्द, रिफंड भी मिलेगा… इंश्योरेंस पर अब ग्राहकों को बड़ी राहत, कभी भी कर सकेंगे पॉलिसी रद्द, रिफंड भी मिलेगा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..
खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया बने किसानों के भरोसेमंद कृषि साथी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?